Kisan Andolan: 27 को भारत बंद में शामिल होंगे उत्तराखंड के किसान, 22 को हरिद्वार में होगी महापंचायत

उत्तराखंड के किसान 27 सितंबर को भारत बंद में शामिल होंगे। इससे पहले हरिद्वार में 22 सितंबर को महापंचायत का आयोजन कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी पहुंचेंगे।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 04:55 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 04:55 PM (IST)
Kisan Andolan: 27 को भारत बंद में शामिल होंगे उत्तराखंड के किसान, 22 को हरिद्वार में होगी महापंचायत
Kisan Andolan: 27 को भारत बंद में शामिल होंगे उत्तराखंड के किसान।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Kisan Andolan भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले उत्तराखंड के किसान 27 सितंबर को भारत बंद में शामिल होंगे। इससे पहले हरिद्वार में 22 सितंबर को महापंचायत का आयोजन कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

रविवार को यूनियन के सुभाष नगर स्थित कार्यालय में संगठन की प्रदेश प्रभारी ऊषा तोमर ने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन का विस्तार करने, 22 सितंबर को हरिद्वार के लक्सर में महापंचायत की तैयारी और 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद में शामिल होने वा विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि 22 सितंबर को प्रस्तावित महापंचायत को संबोधित करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य पदाधिकारी गण पहुंचेंगे। प्रदेश यूनियन की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक संख्या में किसान महापंचायत में पहुंचें। बैठक में पछवादून के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, महानगर अध्यक्ष विपिन खन्ना, जिला देहरादून के संरक्षक जगबीर सिंह शर्मा, वरिष्ठ किसान नेता पीसी थपलियाल, राहुल सिंह, राहुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नेक मोहम्मद, अमर पुंडीर, किसान नेता धीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

संगठन का विस्तार किया

यूनियन में संगठन का विस्तार करते हुए रिटायर्ड आइएएस सुरेंद्र सिंह पांगती को संगठन के विधिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। केके गौतम प्रदेश कार्यालय में मीडिया प्रभारी, विनोद नेगी महानगर देहरादून उपाध्यक्ष, राघव दुआ को महानगर देहरादून का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

उत्तराखंड के प्रति गंभीर है सपा

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रति गंभीर है। हर परिस्थिति में सपा उत्तराखंड के निवासियों के साथ खड़ी है। रविवार को सपा उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव डा. राकेश पाठक ने उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित हुए ब्राह्मण सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय सचिव प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा से उत्तराखंड में सपा की स्थिति के बारे में चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: राकेश टिकैत का एलान, मांगें पूरी नहीं हुई तो बार्डर पर भी घेराबंदी करेंगे किसान; भू-कानून का किया समर्थन

इस पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तराखंड के प्रति गंभीर हैं। कहा कि उत्तराखंड के विस्तार के लिए सपा अपनी नीतियां बनाए। सपा उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव डा. राकेश पाठक ने प्रोफेसर मिश्रा को देहरादून आने का निमंत्रण दिया है। उनके दौरे के दौरान प्रबुद्ध सम्मेलन करने पर विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- किसान संगठनों ने मुजफ्फरनगर महापंचायत के लिए किया कूच, बोले- सरकार से लड़ी जाएगी आरपार की लड़ाई

chat bot
आपका साथी