Khel Mahakumbh: ताइक्वांडो और बाक्सिंग के मुकाबले में काव्या, कनिका, अनिका, मंजू और आस्था ने जीता खिताब

खेल महाकुंभ की ताइक्वांडो स्पर्धा में अंडर-17 बालिका वर्ग के विभिन्न आयु वर्गों में काव्या कनिका अनिका मंजू आस्था आरूषी व संस्कृति ने खिताब अपने नाम किया। जिला युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में चल रही प्रतियोगिता में गुरुवार को ताइक्वांडो व बाक्सिंग के खिताबी मुकाबले खेले।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:46 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:46 PM (IST)
Khel Mahakumbh: ताइक्वांडो और बाक्सिंग के मुकाबले में काव्या, कनिका, अनिका, मंजू और आस्था ने जीता खिताब
ताइक्वांडो और बाक्सिंग के मुकाबले में काव्या, कनिका, अनिका, मंजू और आस्था ने जीता खिताब।

जागरण संवाददाता, देहरादून। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ की ताइक्वांडो स्पर्धा में अंडर-17 बालिका वर्ग के विभिन्न आयु वर्गों में काव्या, कनिका, अनिका, मंजू, आस्था, आरूषी व संस्कृति ने खिताब अपने नाम किया। जिला युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में चल रही प्रतियोगिता में गुरुवार को ताइक्वांडो व बाक्सिंग के खिताबी मुकाबले खेले गए। 

परेड ग्राउंड में खेले गए ताइक्वांडो अंडर-21 बालिका वर्ग के अंडर-46 किग्रा में योगिता प्रथम व आयुषी दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-49 किग्रा में तनिष्का पाल पहले व खुशी दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-53 किग्रा में अंशिका प्रथम व अस्मिता दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-57 किग्रा में शिवानी प्रथम व अंकिता वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-62 किग्रा में अंकिता नेगी प्रथम व आकांक्षा दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-67 किग्रा में गर्विता जोशी प्रथम व आकांक्षा चौहान दूसरे स्थान पर रहीं।

वहीं, बाक्सिंग अंडर-14 बालक वर्ग के 40-42 किग्रा में अरमान प्रथम व ऋतिक दूसरे, 42-44 किग्रा में मयंक पहले व वंश दूसरे स्थान पर रहे। 44-46 किग्रा में राहुल प्रथम व अंश दूसरे स्थान पर रहे। 46-48 किग्रा में विपिन प्रथम व नैतिक दूसरे स्थान पर रहे। 50-52 किग्रा में देवांस प्रथम व अभिनीत दूसरे स्थान पर रहे। 52-54 किग्रा में अभिनव प्रथम व ध्रुव दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग के 36-38 किग्रा में खुशी प्रथम व चांदनी दूसरे स्थान पर रहीं। 38-40 किग्रा में तान्या प्रथम व तनवी दूसरे स्थान पर रहीं। 40-42 किग्रा में सृष्टि थापा प्रथम व आरोही दूसरे स्थान पर रहीं।

44-46 किग्रा में आरची प्रथम और अनुष्का दूसरे स्थान पर रहीं। 50-52 किग्रा में रायना प्रथम व भूमिका दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग के 46-48 किग्रा में अनिल प्रथम व तनुज दूसरे स्थान पर रहे। 48-50 किग्रा में रोशन प्रथम व बासित दूसरे स्थान पर रहे। 50-52 किग्रा में दीपक प्रथम व तुषार दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग के 46-48 किग्रा में अंशिका प्रथम, कृतिका दूसरे स्थान पर रहीं। 48-50 किग्रा में आरती प्रथम और सांची थापा दूसरे, 54-57 किग्रा में अनन्या प्रथम व साक्षी दूसरे स्थान पर रहीं।

57-63 किग्रा में अदिति प्रथम और दिव्यांसी दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-21 बालक वर्ग के 46-49 किग्रा में ललित प्रथम व निखिल दूसरे स्थान पर रहे। 52-56 किग्रा में विकास प्रथम व अंकित दूसरे स्थान पर रहे। 56-60 किग्रा में विजय प्रथम व करन दूसरे स्थान पर रहे। 64-69 किग्रा में हर्ष प्रथम व अरसन दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-21 बालिका वर्ग के 45-48 किग्रा में ऋतु प्रथम व कशिश दूसरे स्थान पर रही। 48-51 किग्रा में चांदनी प्रथम व राधिका दूसरे स्थान पर रहीं।

अर्जुन पुरस्कार से नवाजे जाएंगे विशेष

केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 के खेल पुरस्कारों में अर्जुन पुरस्कार विजेता दून निवासी भारतीय बास्केटबाल टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी एक नवंबर को नई दिल्ली स्थित अशोका होटल में अर्जुन पुरस्कार से नवाजे जाएंगे। 29 अगस्त 2020 को आनलाइन माध्यम से यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा उन्हें प्रदान किया गया था।

यह भी पढें- Khel Mahakumbh: बाक्सिंग में अंडर-14 बालक वर्ग में रमेश, अरमान, मयंक, अंश, राहुल, नैतिक सेमीफाइनल में

chat bot
आपका साथी