देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची छह फ्लाइट, मुंबई-दून कैंसिल

लॉकडाउन में घरेलू उड़ानें शुरू होने के बाद अब हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। एयरपोर्ट पर कुल 226 यात्री पहुंचे जबकि 322 यात्रियों ने यहां से प्रस्थान किया।

By Edited By: Publish:Sun, 31 May 2020 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 01:30 PM (IST)
देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची छह फ्लाइट, मुंबई-दून कैंसिल
देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची छह फ्लाइट, मुंबई-दून कैंसिल

ऋषिकेश, जेएनएन। लॉकडाउन में घरेलू उड़ानें शुरू होने के बाद अब हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। शनिवार को एयरपोर्ट पर कुल 226 यात्री पहुंचे, जबकि 322 यात्रियों ने यहां से प्रस्थान किया। जबकि मुंबई-दून के बीच संचालित होने वाली इंडिगो की फ्लाइट शनिवार को यहां नहीं पहुंची। 

शनिवार को सुबह सबसे पहले एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से 24 यात्रियों को लेकर जौलीग्रांट पहुंची। इस फ्लाइट ने यहां से एक यात्री को लेकर पंतनगर के लिए उड़ान भरी और सात यात्रियों को लेकर वापस जौलीग्रांट पहुंची। जबकि यहां से 19 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसके पश्चात दिल्ली से पहुंची स्पाइस जेट के विमान से 62 यात्री जौलीग्रांट पहुंचे। इस फ्लाइट ने यहां से 60 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

वहीं इंडिगो की फ्लाइट से 18 यात्री यहां पहुंचे और इस फ्लाइट से 117 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली से आई एक अन्य फ्लाइट में 94 यात्री यहां पहुंचे, जबकि 116 यात्रियों को लेकर यह फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई। वहीं देर सायं दिल्ली से आई आखिरी फ्लाइट से 21 यात्री यहां पहुंचे और नौ यात्रियों को लेकर फ्लाइट ने यहां से उड़ान भरी। एयरपोर्ट के मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि शनिवार को शेड्यूल में शामिल इंडिगो की मुंबई से आने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गयी थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को कुल कुल 226 यात्री पहुंचे, जबकि 322 यात्रियों ने यहां से प्रस्थान किया।

हवाई अड्डे से भागे दो प्रवासी, गिरफ्तार 

दिल्ली से हवाई जहाज से जौलीग्रांट पहुंचे दो यात्री अचानक लापता हो गए।  बिना क्वारंटाइन के एयरपोर्ट से यात्रियों के गायब होने से पुलिस व प्रशासन सकते में आ गया। बाद में पुलिस ने दोनों युवकों को रानीपोखरी पुल के समीप से गिरफ्तार किया। शनिवार सुबह दिल्ली से जौलीग्रांट पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों को एयरपोर्ट के बाहर क्वारंटाइन सेंटर ले जाने के लिए एकत्र किया गया था। इसी बीच एक युवक शौच जाने की बात कहकर यहां से चला गया। 

कुछ समय बाद दूसरा युवक भी चला गया। जब काफी देर तक दोनों युवक वापस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। मगर, पूरे एयरपोर्ट परिसर में उनका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस भी युवकों की खोज में जुटी। बाद में पुलिस ने अभिषेक भट्ट निवासी सुमन विहार बापूग्राम व शुभम  वर्मा निवासी आइडीपीएल ऋषिकेश को रानीपोखरी पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद आरोपितों को थाने से जमानत दी गई उसके बाद उन्हें संस्थागत पेड क्वारंटाइन कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी डोईवाला राकेश बिष्ट ने बताया कि हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को सात दिन के लिए संस्थगत पेड क्वारंटाइन में रखा जा रहा है, यह व्यवस्था अधिकांश यात्रियों को पसंद नहीं आ रही है। इन दोनों युवकों ने भी पेड क्वारंटाइन से बचने के लिए यह कदम उठाया था। 

रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल  दून से जाने वाली उड़ानें  दून से पंतनगर- सुबह 08.00 बजे दून से दिल्ली-  सुबह 08.25 बजे दून से दिल्ली-  सुबह 11.00 बजे दून से दिल्ली-  दिन में 11.45 बजे दून से मुंबई-   दोपहर 13.05 बजे दून से दिल्ली-  दोपहर 14.30 बजे दून से दिल्ली-  सायं 19.25 बजे

यह भी पढ़ें: दिल्ली और देहरादून के बीच उड़ी चार उड़ानें, जानिए उड़ानों का शेड्यूल

दून एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानें  दिल्ली से दून-  सुबह 07.20 बजे दिल्ली से दून-  सुबह 08.05 बजे पंतनगर से दून- सुबह 10.20 बजे दिल्ली से दून-  सुबह 10.45 बजे मुंबई से दून-   दोपहर 12.25 बजे दिल्ली से दून-  दोपहर 13.50 बजे दिल्ली से दून-  सायं 18.45 बजे 

यह भी पढ़ें: 1152 यात्रियों ने की श्रमिक स्पेशल ट्रेन से की मुफ्त यात्रा, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी