Ranji Trophy: झारखंड ने उत्तराखंड को छह विकेट से हराया, अंक तालिका में ली बढ़त

उत्तराखंड और झारखंड के बीच खेले गए मैच में झारखंड ने उत्तराखंड पर छह विकेट से जीत दर्ज कर अंक तालिका में बढ़त बना ली है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 07:05 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 08:24 PM (IST)
Ranji Trophy: झारखंड ने उत्तराखंड को छह विकेट से हराया, अंक तालिका में ली बढ़त
Ranji Trophy: झारखंड ने उत्तराखंड को छह विकेट से हराया, अंक तालिका में ली बढ़त

देहरादून, जेएनएन। रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में उत्तराखंड की टीम का लचर प्रदर्शन जारी है। उत्तराखंड और झारखंड के बीच खेले गए मैच में झारखंड ने उत्तराखंड पर छह विकेट से जीत दर्ज कर अंक तालिका में बढ़त बना ली है। टूर्नामेंट में पांचवी हार के साथ उत्तराखंड इलीट ग्रुप सी में दसवें और अंतिम पायदान पर है।

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में उत्तराखंड और झारखंड के बीच खेले गए मैच में बुधवार को चौथे दिन का खेल शुरू हुआ। जीत से 127 रन दूर झारखंड ने 21 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 76 रन से पारी को आगे बढ़ाया। झारखंड ने कुमार देबरत की नाबाद (93 रन) और कुमार सूरज की (49 रन) की पारी के दम पर 48.4 ओवर में ही 203 रन बनाकर मुकाबले को छह विकेट से जीत लिया। उत्तराखंड के लिए ए मधवाल और दिक्षांसु नेगी ने दो-दो विकेट चटकाए।

रणजी में उत्तराखंड का अब तक का सफर

- पहला मैच 

उत्तराखंड बनाम जम्मू-कश्मीर

परिणाम: जम्मू-कश्मीर 253 रन से जीता

- दूसरा मैच 

उत्तराखंड बनाम छत्तीसगढ़

परिणाम: छत्तीसगढ़ 65 रन से जीता 

- तीसरा मैच

उत्तराखंड बनाम ऑडिशा

परिणाम: ऑडिशा दस विकेट से जीता

- चौथा मैच

उत्तराखंड बनाम असम

परिणाम: असम एक पारी और 90 रन से जीता

- पांचवा मैच

उत्तराखंड बनाम त्रिपुरा

परिणाम: मैच ड्रा, त्रिपुरा को पहली पारी में लीड

यह भी पढ़ें: सीके नायडू में ट्रॉफी झारखंड ने उत्तराखंड को 80 रन से हराया

- छठा मैच

उत्तराखंड बनाम झारखंड

परिणाम: झारखंड छह विकेट से जीता

यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: उत्तराखंड के लिए सौरभ ने लगाया सत्र का पहला शतक, जानिए स्कोर

chat bot
आपका साथी