दिल्ली के युवक के लिए देवदूत बनी जल पुलिस, गंगा में डूबने से बचाया

दिल्ली के एक युवक के लिए जल पुलिस देवदूत बनकर सामने आई। त्रिवेणी घाट पर गंगा में नहाते हुए युवक को तैनात जल पुलिस कर्मियों ने डूबने से बचाया। इस पर युवक ने जल पुलिसकर्मियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 02:28 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 02:28 PM (IST)
दिल्ली के युवक के लिए देवदूत बनी जल पुलिस, गंगा में डूबने से बचाया
दिल्ली के युवक के लिए देवदूत बनी जल पुलिस, गंगा में डूबने से बचाया।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। दिल्ली के एक युवक के लिए जल पुलिस देवदूत बनकर सामने आई। त्रिवेणी घाट पर गंगा में नहाते हुए युवक को तैनात जल पुलिस कर्मियों ने डूबने से बचाया।

त्रिवेणी घाट पर रविवार दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर नाव घाट के समीप गौरव (18 वर्ष) पुत्र पवन कुमार निवासी नजफगढ़, दिल्ली गंगा में नहाने उतरा। पानी गहरा होने की वजह से वह गंगा में डूबने लगा। तभी मौके पर तैनात जल पुलिस कर्मियों ने तत्काल गंगा में छलांग लगाकर युवक की जान बचा ली। इस पर युवक ने जल पुलिसकर्मियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। जल पुलिस टीम में हरीश गुसाईं, मुकेश नेगी, सत्यपाल सहित गोताखोर सुनील कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में जानकी पुल के पास यमुनानगर का युवक गंगा में डूबा, मौत

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी