समाज को नशामुक्त बनाने को एकजुट हुई बंगाण की महिलाएं

चकराता समाज को नशामुक्त बनाने को सीमावर्ती बंगाण क्षेत्र की ग्रामीण महिलाएं एकजुट होकर नशामुक्त समाज बनाने को अभियान चला रहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 02:23 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 02:23 AM (IST)
समाज को नशामुक्त बनाने को एकजुट हुई बंगाण की महिलाएं
समाज को नशामुक्त बनाने को एकजुट हुई बंगाण की महिलाएं

संवाद सूत्र, चकराता: समाज को नशामुक्त बनाने को सीमावर्ती बंगाण क्षेत्र की ग्रामीण महिलाएं एकजुट हो रही हैं। इसकी पहल आराकोट न्याय पंचायत से जुड़े पावली-किरोली पंचायत की जागरूक महिलाओं ने की है। महिला संगठन ने एकजुटता के साथ नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण दूषित हो रहे समाज को बचाने की मुहिम छेड़ी है।

जौनसार-बावर के त्यूणी तहसील से सटे सीमावर्ती बंगाण क्षेत्र के पावली पंचायत की ग्रामीण महिलाओं ने नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए किरोली में बैठक की। इसकी अध्यक्षता पावली पंचायत की प्रधान प्रमिला ने की। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने सीमांत क्षेत्र में चल रहे नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम को चर्चा कर रणनीति बनाई। महिला संगठन का नेतृत्व कर रही प्रधान प्रमिला ने कहा कि क्षेत्र में कुछ लोग चोरी छुपे कच्ची शराब बनाकर उसका अवैध कारोबार कर रहे हैं। कहा कि समाज में तेजी से बढ़ रहे नशे के चलन से कई ग्रामीण परिवार और नौजवानों का भविष्य भी बर्बाद हो रहा है। नशामुक्ति को सरस्वती माता सेवा सहायता समूह व एकता सेवा सहायता समूह किरोली से जुड़ी कई महिलाओं ने अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वाले और नशे की तस्करी से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों का पता लगाने के लिए राजस्व पुलिस भूटाणु-ठडियार से भी सहयोग मांगा है। महिला संगठन ने पुलिस-प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की है। बैठक में सुषमा, सरोज देवी, तमन्ना चौहान, अर्जुनी देवी, गुड्डी देवी, रीना देवी, पिकी देवी, मीरा, कमला, उर्मिला, कला देवी, नारायणी देवी, उमा देवी सहित समूह की कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी