उत्‍तराखंड : इस वर्ष आनलाइन मनाया जाएगा अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस, पढ़िए पूरी खबर

प्रदेश में इस वर्ष अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर हर्रावाला में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व आयुष मंत्री हरक सिंह रावत समेत अधिकतम 50 व्यक्ति शामिल होंगे। आयुष विभाग के इस कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति आनलाइन जुड़ सकेगा।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:45 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:45 AM (IST)
उत्‍तराखंड : इस वर्ष आनलाइन मनाया जाएगा अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस, पढ़िए पूरी खबर
इस वर्ष आनलाइन मनाया जाएगा अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Yoga Day प्रदेश में इस वर्ष अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर हर्रावाला में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व आयुष मंत्री हरक सिंह रावत समेत अधिकतम 50 व्यक्ति शामिल होंगे। आयुष विभाग के इस कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति आनलाइन जुड़ सकेगा।

प्रदेश में इस बार भी अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस कोरोना के साये में हो रहा है। इसे देखते हुए योग दिवस कार्यक्रम मुख्य रूप से आनलाइन रखा गया है। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए तीन स्क्रीन लगाई जा रही हैं। इसमें मुख्य स्क्रीन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इसी से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व आयुष मंत्री हरक सिंह रावत भी जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम सुबह छह बज कर 50 मिनट पर शुरू होगा। सात बजे से योगाभ्यास कार्यक्रम शुरू होगा। 45 मिनट तक योगाभ्यास और फिर तीन मिनट के विशिष्ट योग प्रदर्शन के बाद मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। आठ बजे आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम होगा।

सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा चंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के कारण कार्यक्रम में 50 से अधिक व्यक्ति शिरकत नहीं करेंगे। इनमें 30 योग साधक रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का प्रसारण आनलाइन भी किया जाएगा।

------------------ 

लच्छीवाला पुल पर शासन ने भी मांगी जानकारी

लच्छीवाला फ्लाईओवर में आइ दरारों का शासन ने भी संज्ञान लिया है। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग ने नेशनल हाइवे अथारिटी की उत्तराखंड विंग से इस संबंध में जानकारी तलब की है। लच्छीवाला फ्लाईओवर की एप्रोच रोड में बरसात के कारण दरार पडऩे का मामला सामने आया है। यह फ्लाईओवर नेशनल हाइवे द्वारा बनाया गया है। बीते रोज इसमें भी दरार पडऩे की बात सामने आई थी। इसका शासन ने भी संज्ञान लिया है। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग आरके सुधांशु ने कहा कि यह पुल सीधे विभाग के नियंत्रण में नहीं आता है फिर भी इस संबंध में जानकारी ली गई है, अगर इसमें तकनीकी खामी की कोई बात सामने आती है तो फिर इसे दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दै‍नि‍क जागरण के साथ जुड़कर करें योग, डा. हिमांशु सारस्वत सिखाएंगे योग

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी