International Women's Day 2021: विपरीत परिस्थितियों में परिवार का कर रहीं भरण-पोषण

International Womens Day 2021 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शैल शिखर सामाजिक संस्थान ने मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन राजपुर रोड स्थित बरात घर में किया गया था।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 10:02 AM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 10:02 AM (IST)
International Women's Day 2021: विपरीत परिस्थितियों में परिवार का कर रहीं भरण-पोषण
विपरीत परिस्थितियों में परिवार का कर रहीं भरण-पोषण।

जागरण संवाददाता, देहरादून। International Women's Day 2021 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शैल शिखर सामाजिक संस्थान ने मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। राजपुर रोड स्थित बरात घर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने महिलाओं को सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों पैरों से दिव्यांग कौशल्या ई-रिक्शा चलाकर अपने बीमार पति व परिवार का पालन करती हैं, जबकि बबली लालपुल के पास सब्जी बेच अपने परिवार का पालन कर रही हैं। 

बबली ने कुछ वर्ष पहले पटेलनगर क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड में पुलिस प्रशासन का सहयोग कर अपराधियों को पकड़वाया था। दोनों महिलाओं को सामाजिक चेतना व साहस के लिए यह सम्मान दिया गया। इसके अलावा रुचि शर्मा, अमृता कौशल, लाजवंती देवी, कोमल वोहरा, सुमित्रा ध्यानी, देवकी बिष्ट, संगीता गुप्ता, संतोष सैनी, मीना रावत, कुमकुम पुंडीर, शीला धीमान, लक्ष्मी रजवार, रीटा रानी, देविका बिष्ट, अर्चना कपूर, प्रवेश त्यागी, मीना बिष्ट, सविता सोनकर, सुषमा अग्रवाल, हंसा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल को सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।

वेल्हम की उपप्रधानाचार्य सम्मानित

मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संगठन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर वेल्हम गर्ल्स स्कूल की उप प्रधानाचार्य गीता शर्मा को उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। गीता शर्मा ने वेल्हम गल्र्स स्कूल में अध्यापक, मुखिया वार्डन, डीन ऑफ एग्जामिनेशन व वर्तमान में उप प्रधानाचार्य के पद पर हैं। उन्हें बीते फरवरी में नैनीताल में शिक्षा रत्न अवार्ड से नवाजा गया था। संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गीता शर्मा का अतुलनीय सहयोग रहा है।

48 महिलाओं को किया सम्मानित  

असहाय जन कल्याण सेवा समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर व समाजसेवी महिलाओं को प्रमाण पत्र, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। रीठा मंडी स्थित मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। समिति के अध्यक्ष बलबीर नौटियाल ने कहा कि समिति की ओर से कोरोना संकट में 15 हजार मास्क, सैनिटाइजर व आयुर्वेदिक काढ़ा आदि जरूरतमंदों को वितरित किया। सम्मानित होने वालों में डॉ. ओपी गुप्ता, डॉ. संतोष, डॉ. लतिका, डॉ. अनुपमा, रामकुमार, प्रिया गुलाटी, कमलप्रीत कौर, रचना पांधी, मातृ वंदना एवं पितृ वंदना के लिए पानो देवी व रुलिया राम गर्ग को स्मृति चिह्न एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें- यहां महिलाओं ने खड़ा किया बांज का दो हेक्टेयर जंगल, 22 साल पहले पहाड़ी पर रोपे थे पौधे

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी