झील में बोट प्वाइंट पर जेटी विस्तार के दिए निर्देश

महराजगंज: सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल अभ्यारण क्षेत्र के दक्षिणी बीट से गुरुवार की भोर में वन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:13 AM (IST)
झील में बोट प्वाइंट पर जेटी विस्तार के दिए निर्देश
झील में बोट प्वाइंट पर जेटी विस्तार के दिए निर्देश

महराजगंज: सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल अभ्यारण क्षेत्र के दक्षिणी बीट से गुरुवार की भोर में वन विभाग ने शिकार कर लाई जा रही एक मृत सुअर के साथ दो आरोपितों को। गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक भाग निकला। पकड़े गए आरोपितों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है। वनक्षेत्राधिकारी दयाशंकर तिवारी ने बताया कि वह गुरुवार को अपने वनकर्मियों प्रेमलाल, मार्कण्डेय पाण्डेय व नि•ाम के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच भोर में करीब चार बजे निचलौल दक्षिणी बीट के जंगल से कुछ लोग निकलते हुए दिखे। जिन्हें रोका गया तो वह अपना सामान छोड़कर भागने लगे। जिसमे दो लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। जबकि एक भाग निकला। बोरे में भरे सामान की जांच की गई तो उसमें एक मृत मादा सुअर बरामद हुई। जिसका वजन लगभग 80 किलो है। जिसे वन रेंज लाया गया है। पकड़े गए आरोपितों धर्मेंद्र व अर्जुन निवासी मदनपुर भेड़िहारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। जबकि भाग निकले आरोपित लक्ष्मण निवासी चमनगंज निचलौल की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी