टिकट निरस्त होने पर यात्रियों को लौटाया जाए पूरा पैसा, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र भेजा पत्र

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विभिन्न राज्यों में हवाई व रेल यात्रा की टिकट निरस्त कराने वाले यात्रियों को किराये की पूरी राशि लौटाने पर जोर दिया है। हवाई सेवा प्रदान करने वाली कंपनियां यात्रियों को पूरा पैसा नहीं लौटा रही हैं।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 11:30 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:30 AM (IST)
टिकट निरस्त होने पर यात्रियों को लौटाया जाए पूरा पैसा, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र भेजा पत्र
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा क‍ि रेलवे भी यात्रियों को निरस्तीकरण शुल्क काटकर धनराशि लौटा रहा है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विभिन्न राज्यों में हवाई व रेल यात्रा की टिकट निरस्त कराने वाले यात्रियों को किराये की पूरी राशि लौटाने पर जोर दिया है। महाराज ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी और रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेजकर इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया है।

महाराज ने कहा कि हवाई सेवा प्रदान करने वाली कंपनियां टिकट निरस्त होने की दशा में यात्रियों को पूरा पैसा नहीं लौटा रही हैं। इसी तरह रेलवे भी यात्रियों को निरस्तीकरण शुल्क काटकर धनराशि लौटा रहा है। इससे यात्रियों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आग्रह किया है कि कोरोना संकट को देखते हुए यात्रियों को निरस्त टिकट की पूरी राशि लौटाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- परिणाम तैयार करने को स्कूल जा सकेंगे शिक्षक, CBSE ने लिया निजी स्कूलों की शिकायत का संज्ञान

सिर्फ प्रक्रियागत शुल्क ही काटा जा रहा

पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि राज्य में केदारनाथ धाम की हेली सेवा की अग्रिम बुकिंग को निरस्त करते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम प्रोसेसिंग फीस को छोड़कर पूरी राशि वापस लौटा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन व्यक्तियों ने निगम के पर्यटक आवास गृह बुक कराए हैं और वे रिफंड वापस नहीं लेते हैं तो अगले दो वर्ष में कभी भी बुकिंग करा सकते हैं। जो पर्यटक पैसा वापस मांग रहे हैं, उनके रिफंड में 25 फीसद कटौती की जाएगी, लेकिन जब वे अगली बुकिंग कराएंगे तो उन्हेंं 25 फीसद की छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- वन प्रभागों को जल्द वितरित होगी कैंपा की धनराशि, राज्य के लिए अनुमोदित किया 950 करोड़ का बजट

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी