Tokyo Olympic: टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हाकी टीम ने जीता कांस्‍य, महिलाओं से उम्मीद बरकरार; जा‍नि‍ए क्‍या कहते हैं प्रशिक्षक और खिलाड़ी

नापी है मुठ्ठी भर जमीन अभी तो आसमान बाकी है। यह मानना है हाकी के पूर्व ओलिंपियन नैनीताल निवासी राजेंद्र सिंह रावत का। उनका मानना है कि टोक्यो ओलिंपिक में अभी तो सिर्फ पुरुषों के सिर ताज सजा है अभी महिलाओं से उम्मीद बरकरार है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 08:07 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 08:07 PM (IST)
Tokyo Olympic: टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हाकी टीम ने जीता कांस्‍य, महिलाओं से उम्मीद बरकरार; जा‍नि‍ए क्‍या कहते हैं प्रशिक्षक और खिलाड़ी
टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हाकी टीम ने जीता कांस्‍य, महिलाओं से उम्मीद बरकरार है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। नापी है मुठ्ठी भर जमीन, अभी तो आसमान बाकी है। यह मानना है हाकी के पूर्व ओलिंपियन नैनीताल निवासी राजेंद्र सिंह रावत का। उनका मानना है कि टोक्यो ओलिंपिक में अभी तो सिर्फ पुरुषों के सिर ताज सजा है, अभी महिलाओं से उम्मीद बरकरार है। इनके अलावा प्रशिक्षकों व खिलाड़ि‍यों ने पुरुष टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई तो महिला टीम को कांस्य पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

राजेंद्र सिंह रावत (पूर्व ओलिंपियन, हाकी) का कहना है कि भारतीय हाकी टीम ने 41 साल का सूखा समाप्त कर भारतीयों को खुशी से झूमने का मौका दिया है। भारतीय हाकी में अब यहां से एक नई अलख जागेगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि महिला हाकी टीम भी कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचेगी। पूरे भारत की शुभकामनाएं उनके साथ हैं। सतीश सार्की (संयुक्त निदेशक खेल व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी हाकी) का कहना है कि एक हाकी खिलाड़ी होने के नाते मुझे कुछ अधिक खुशी है। 41 साल बाद देश को पदक मिलना एक सुखद एहसास है। अब अगर महिला टीम भी कांस्य पदक लेकर स्वदेश लौटती हैं तो यह एक इतिहास रचा जाएगा। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। अमित कटारिया (हाकी कोच) का कहना है कि भारतीय पुरुष हाकी टीम को टोक्यो में ओलिंपिक पदक जीतने पर बधाई। इस पदक में गोलकीपर का बड़ा योगदान है। यह पदक सदियों तक याद रखा जाएगा। पूरे देश को उम्मीद है कि आज महिला हाकी टीम भी कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें:-Tokyo Olympics 2020: हिम्मत और जज्बे से इतिहास रचने की दहलीज पर भारतीय हाकी टीम, जानें- क्या बोले युवा खिलाड़ी

chat bot
आपका साथी