Independence Day 2020: ऋषिकेश में हर्षोल्लास और सादगी के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Independence Day 2020 ऋषिकेश नगर निगम कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और सादगी के साथ मनाया गया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 05:14 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 05:14 PM (IST)
Independence Day 2020: ऋषिकेश में हर्षोल्लास और सादगी के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Independence Day 2020: ऋषिकेश में हर्षोल्लास और सादगी के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ऋषिकेश, जेएनएन। Independence Day 2020 ऋषिकेश नगर निगम कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और सादगी के साथ मनाया गया। यहां एक रोज पूर्ण सफाई निरीक्षक सचिन रावत की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नगर निगम प्रशासन ने कार्यक्रम में फेरबदल किया है।

सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया है। महापौर अनीता ममगाईं मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने शहीद स्मारक पर जाकर शहीद स्तंभ और शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। महापौर ने यहां ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की एकता और अखंडता का संकल्प दिलाते हुए कहा कि देश वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है। 

प्रत्येक नागरिक को ऐसे समय में अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ मास्क का प्रयोग सबको करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम ऐसे समय में जन स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पार्षद लता तिवारी, रीना शर्मा, राधा रमोला, राकेश सिंह मियां, भगवान सिंह पवार आदि मौजूद रहे।

डोईवाला में धूमधाम से मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस

डोईवाला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और सादगी से मनाया गया। शारीरिक दूरी के बीच ध्वजारोहण किया गया। डोईवाला नगर पालिका व विकासखंड में भी ध्वजारोहण के साथ पौधारोपण भी किया गया। डोईवाला कोतवाली, चीनी मिल, जौलीग्रांट एयरपोर्ट, सिपेट संस्थान, बीएसएफ कैंप, हिमालयन हॉस्पिटल ट्रस्ट और अर्द्ध सरकारी प्रतिष्ठानों में भी ध्वजारोहण कर देश की अखंडता और एकता की शपथ भी ली गई।

यह भी पढ़ें: Independence Day 2020: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सीएम ने फहराया तिरंगा, क्षेत्रवासियों को दी करोड़ों की सौगात

chat bot
आपका साथी