Independence Day Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई क्षेत्रों में झमाझम बरसे बादल

Independence Day 2020 Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में शनिवार को कुछ जगहों पर झमाझम बारिश हुई।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:44 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 08:25 AM (IST)
Independence Day Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई क्षेत्रों में झमाझम बरसे बादल
Independence Day Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई क्षेत्रों में झमाझम बरसे बादल

देहरादून, जेएनएन। Independence Day 2020 Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में शनिवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। शाम को राजधानी देहरादून में मौसम ने अचानक करवट बदल ली और तेज बारिश होने लगी। वहीं, बदरीनाथ हाईवे सुचारू कर लिया गया है, जबकि केदारनाथ हाईवे भी अवरुद्ध हैं। आपको बता दें मौसम विभाग ने शनिवार को चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। इससे पहले शुक्रवार को बारिश से कुछ राहत रही। हालांकि, सड़कों पर भूस्खलन की मार जारी है। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ हाईवे पर तीन स्थानों से मलबा हटा दिया गया है, लेकिन गुप्तकाशी के पास सड़क धंसने से आवाजाही चुनौती बनी हुई है। यहां से हल्के वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। 

करीब सप्ताह भर से जारी बारिश आम जनजीवन के लिए चुनौती बन चुकी है। प्रदेश में अब भी करीब 87 मार्गों पर आवाजाही बाधित है। कुमाऊं के पिथौरागढ़ में हालात गंभीर बने हुए हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़कें मलबा आने से बंद हैं। सीमा सड़क संगठन की टीम मलबा हटाने का प्रयास कर रही है, लेकिन दरकती पहाड़ियां इसमें रोड़ा बनी हुई हैं। नदियों का उफान भी दहशत में डालने वाला है।

पिथौरागढ़ में गोरी और काली नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा के करीब बह रही है। रुद्रप्रयाग जिले में बांसवाड़ा, मुनकटिया और गौरीकुंड में हाईवे खोल दिया गया है, लेकिन गुप्तकाशी के पास सड़क धंसने के कारण आवाजाही अवरुद्ध है। हालांकि उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

सौंग नदी में मलबा गिरने से झील बनने का खतरा

जौनपुर ब्लॉक की सकलाना पट्टी में पहाड़ से लगातार भस्खलन हो रहा है। यह मलबा सौंग नदी में समा रहा है। इससे यहां झील बनने का खतरा पैदा हो गया है। मलबे के कारण रायपुर-कद्दूखाल मोटर मार्ग भी अवरु़द्ध है। ग्रामीणों की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग ने यहां पर जेसीबी लगाई गई है। टिहरी के आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि मलबा हटाया जा रहा है। अभी नदी का प्रवाह सामान्य है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: देहरादून में दोपहर बाद रिमझिम बारिश शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अर्लट

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर,       अधि.      न्यून.

देहरादून     27.1     24.8

उत्तरकाशी   23.4     18.5

मसूरी       21.6     17.0

टिहरी       21.0     18.2

हरिद्वार      31.5     26.3      

जोशीमठ    20.9     16.7

पिथौरागढ़   24.0     19.2  

अल्मोड़ा    24.3     19.4

मुक्तेश्वर    17.7     15.7    

नैनीताल     21.2     16.5

यूएसनगर   29.8     24.7

चम्पावत    24.7     20.3 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड में बदला मौसम, देहरादून समेत कई जिले में बारिश; बदरीनाथ और गौरकुंड हाईवे बंद

chat bot
आपका साथी