IAS अशोक कुमार का निधन, लंबे समय से जूझ रहे थे कैंसर की बीमारी से; राज्यपाल और सीएम ने जताया दुख

आइएएस अशोक कुमार का निधन हो गया है। वह कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना ईश्वर से की है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 09:20 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 09:20 PM (IST)
IAS अशोक कुमार का निधन, लंबे समय से जूझ रहे थे कैंसर की बीमारी से; राज्यपाल और सीएम ने जताया दुख
IAS अशोक कुमार का निधन, लंबे समय से जूझ रहे थे कैंसर की बीमारी से।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। शासन में प्रभारी सचिव पद पर तैनात आइएएस अशोक कुमार का निधन हो गया है। वह कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना ईश्वर से की है। 

आइएएस अशोक कुमार हल्द्वानी, नैनीताल के निवासी थे। वह 2013 बैच के आइएएस अधिकारी थे। वह इस समय प्रभारी सचिव उच्च और तकनीकी शिक्षा के पद पर तैनात थे। वह बीते कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। सोमवार को राजपुर रोड स्थित अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 

वह इसी माह अंत में सेवानिवृत्त भी होने वाले थे। उनकी पत्नी का निधन एक माह पूर्व ही हुआ है। उनके निधन पर सचिवालय में मुख्य सचिव कार्यालय स्थित सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। वहीं, सचिवालय संघ ने भी आइएएस अशोक कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया है।

महिला कॉन्स्टेबल की बीमारी की हालत में मौत 

ऋषिकेश कोतवाली में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल की बीमारी की हालत में मौत हो गई। पुलिस की टीम द्वारा उन्हें सलामी दी गई। गंगा तट पर महिला कॉन्स्टेबल का अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि महिला कांस्टेबल प्रीति कोठारी पिछले कई माह से बीमार चल रही थी।

यह भी पढ़ें: राज्य आंदोलनकारी सकलानी का हार्ट अटैक से निधन, उत्तराखंड निर्माण आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

सोमवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। कोतवाली में सभी पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर साथी पुलिसकर्मी श्रद्धांजलि दी। चंद्रेश्वर घाट पर पुलिस की ओर से उन्हें सलामी दी गई। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र सिंह धोनी समेत सभी उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड के अभिनेता जयपाल नेगी का दिल्‍ली में निधन, कई सुपरहिट गढ़वाली गीतों में किया था अभिनय

chat bot
आपका साथी