एनएच पर गड्ढा मुसाफिरों को दे रहा घाव

तहसील मुख्यालय के सामने दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना विशाल गड्ढा बना हुआ है, जो हादसों का का सबब बना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Aug 2018 07:48 PM (IST) Updated:Sun, 12 Aug 2018 07:48 PM (IST)
एनएच पर गड्ढा मुसाफिरों को दे रहा घाव
एनएच पर गड्ढा मुसाफिरों को दे रहा घाव

संवाद सहयोगी, विकासनगर: तहसील मुख्यालय के सामने दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले एक सप्ताह से पड़ा गड्ढा मुसाफिरों को घाव दे रहा है। इसी जगह पर तहसील मुख्यालय में आने वाले लोगों के वाहन भी मार्ग के दोनों ओर खड़े रहते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है। ऐसे में बीच सड़क पर पड़ा गड्ढा कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। दुर्घटना के लिहाज से संवेदनशील लेहमन पुल के समीप पड़े इस गड्ढे को भरवाने के लिए लोगों ने तहसील प्रशासन से गुहार लगाई है। खासकर रात के समय दुपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है।

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेहमन मोड़ दुर्घटना की ²ष्टि से डेंजर प्वाइंट माना जाता है। यहां हुई दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके साथ ही इसी मोड़ पर तहसील आने वाले लोगों के निजी वाहन दिनभर खड़े रहते हैं। जिससे यातायात प्रभावित होता है। अब भारी बारिश के कारण इसी जगह पर सड़क धंस कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। बीच सड़क पर पड़ा गड्ढा मुसाफिरों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। जिस जगह पर गड्ढा बना हुआ है वहां पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से रात में दुपहिया वाहन चालकों के लिए सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। गड्ढे से पैदा हुए खतरे को देखते हुए लोगों ने एसडीएम से गड्ढा भरवाने के लिए कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है। उधर, एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि एनएच अधिकारियों को मार्ग के धंसे हुए हिस्से का सुधारीकरण करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी