क्या भाजपाइयों पर मुकदमा कराएंगे मुख्यमंत्री : हरीश रावत

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा रविवार को खुद मुख्यमंत्री के सामने भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने शारीरिक दूरी नियम की धज्जियां उठाई गईं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 01:18 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 01:18 PM (IST)
क्या भाजपाइयों पर मुकदमा कराएंगे मुख्यमंत्री : हरीश रावत
क्या भाजपाइयों पर मुकदमा कराएंगे मुख्यमंत्री : हरीश रावत

देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने प्रदेश भाजपा सरकार पर तंज कसे हैं। उन्होंने कहा मैंने बैलगाड़ी चलाई तो मुझपर शारीरिक दूरी नियम उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि रविवार को खुद मुख्यमंत्री के सामने भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने शारीरिक दूरी नियम की धज्जियां उठाई गईं।

सोशल मीडिया पर राज्य सरकार को घेरते हुए उन्होंने लिखा है कि भाजपा मुख्यालय की वीडियो फुटेज यह साफ बता रही है कि वहां शारीरिक दूरी और उन सब आवश्यक सावधानियों का कोई पालन नहीं हुआ, जो कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह मामला इसलिए भी ज्यादा संवेदनशील है कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई मंत्री शामिल हुए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा ‘पर उपदेश, कुशल बहुतेरे’ राजनीतिज्ञों पर यह कहावत सटीक बैठती है। हम बैलगाड़ी पर चंद कदम चल क्या पड़े और कुछ लोग साथ आ गए तो मुकदमा और भाजपा कार्यालय में शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़े, तो उसका कहीं जिक्र भी नहीं। इससे पहले हरीश रावत ने पौधारोपण की उपयोगिता पर पोस्ट अपलोड की। कहा कि हमने उत्तराखंड में चाल-खाल, ट्रैचिंग व बड़े जलाशय बनाने का कार्य शुरू किया था। दुर्भाग्य से पिछले एक-दो वर्षो से इस पर शिथिलता आई, अब सरकार ने पुन: चाल-खाल बनाने पर जोर दिया है। मुङो खुशी हुई है कि ओखलकांडा के चंदन सिंह नयाल लेकर चल रहे हैं। उन्होंने अपने गांव के वन पंचायत में चाल-खाल बनाकर पानी संग्रहित करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम पर मुख्यमंत्री बोले, सांसद अजय भट्ट ने थोड़ा देरी कर दी

सत्ताधारी दल व विपक्ष के लिए एक ही मामले में अलग-अलग नियम: धस्माना

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा पर शारीरिक दूरी के नियम के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री, मंत्रियों व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा मुख्यालय में शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाई गईं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि जिस प्रकार से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व अन्य पर शारीरिक दूरी नियम के उल्लंघन का हवाला देते हुए सरकार ने मुकदमे दर्ज करवाए हैं, क्या उसी तरह भाजपा पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। एक राज्य में सत्ताधारी दल व विपक्ष के लिए एक ही मामले में अलग-अलग नियम कायदे हैं। कहा कि भाजपा, राज्य सरकार व प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस राज्यपाल से शिकायत करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि देवस्थानम बोर्ड पर भाजपा के सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का बयान सरकार ने दिलवाया है।

यह भी पढ़ें: फेसमास्क में छिपी सत्ता की चाबी, विधानसभा चुनाव को बचे महज डेढ़ साल

chat bot
आपका साथी