त्रिवेणी संगम पर उमड़े नागा साधु, हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ लगाई आस्था की डुबकी

Haridwar Kumbh Mela 2021 महाकुंभ के दौरान वैशाखी पर्व पर ऋषिकेश के त्रिवेणी संगम पर षड्दर्शन साधु समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले विभिन्न अखाड़ों से संबंधित नागा संतों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ गंगा में डुबकी लगाई।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 01:46 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 01:46 PM (IST)
त्रिवेणी संगम पर उमड़े नागा साधु, हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ लगाई आस्था की डुबकी
त्रिवेणी संगम पर उमड़े नागा साधु, हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ लगाई आस्था की डुबकी।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Haridwar Kumbh Mela 2021 कुंभ के वैशाखी पर्व पर ऋषिकेश के त्रिवेणी संगम पर षड्दर्शन साधु समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले विभिन्न अखाड़ों के नागा संतो ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ गंगा में डुबकी लगाई।

मंगलवार दोपहर सभी नागा संत गौरी शंकर मंदिर की परिक्रमा करने के बाद त्रिवेणी के संगम पर पहुंचे और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ  गणेश व  भोले शंकर की  विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से गंगा में डुबकी लगाई। 

षड्दर्शन साधु समाज अखिल भारतीय संत सुरक्षा समिति उत्तराखंड  प्रदेश अध्यक्ष बाबा भूपेंद्र गिरी तथा महामंत्री कपिल मुनि ने बताया कि कुंभ के दौरान प्रथम स्नान देव प्रयाग के संगम पर मकर सक्रांति को किया गया था। 

दूसरा स्नान बसंत पंचमी के दौरान त्रिवेणी घाट पर किया गया और तीसरा स्नान भी ऋषिकेश में वैशाखी के पर्व पर दिगंबर साधुओं के साथ किया गया है। उन्होंने कहा देव प्रयाग में गंगा द्वार पर गंगा स्नान का जैसा महत्व है वहीं ऋषिकेश में गंगा जमुना सरस्वती का त्रिवेणी के संगम  का महत्व है। यहां पर गंगा स्नान करने से विशेष पुण्य  मिलता है। उन्होंने बताया कि वैशाखी पर्व कुंभ 2021 के  पर्वों में  शामिल है। जिसके चलते ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट के संगम पर नागा संत ढोल नगाड़ों के बीच गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। 

इस दौरान नागा संत त्रिवेणी घाट पर स्थित धर्म ध्वजा की परिक्रमा भी की। इस अवसर पर षड्दर्शन साधु समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गोपाल गिरी, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबा भूपेंद्र गिरी महामंत्री कपिल मुनि, मैथ भोलागिरी जोगिंदर गिरी महंत गोला गिरी महंत आकाश गिरी, महंत सुनील गिरी, महंत बाबा आकाश गिरी, जम्मू कश्मीर महंत जसपाल गिरी जम्मू कश्मीर मंहत दीपेंद्र गिरी जयपुर राजस्थान महेश लक्की गिरी पंजाब , मंहत राजा गिरी जम्मू कश्मीर महंत सनी गिरी महंत बच्चा गिरी बदायूं उत्तर प्रदेश, मंहत नारायण गिरी थाना पति महंत, रवि गिरी, गीतानंद गिरी सवा लाख रुद्राक्ष वाले झज्जर हरियाणा, महंत इंदर गिरी, महंत मनीष गिरी, महंत पुरुषोत्तम गिरी गाजियाबाद, बाबा शंकर गिरी होशियारपुर पंजाब, श्रीमहंत रामवीर गिरी नेपाल ,महंत सुनील गिरी पंजाब, शिवगिरी पंजाब, दर्शन कुमार गुप्ता जम्मू  कश्मीर सहित काफी संख्या में नागा साधुओं के साथ संतो ने भी स्नान किया। संतो के गंगा स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन नगर निगम द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुपर जोनल ऑफिसर कुंभ व पौड़ी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी, पुलिस अधीक्षक देहात स्वतंत्र कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी वरुण कुमार चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश डीसी ढोडियाल, ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, कुंभ मेला निरीक्षक मुकेश चौहान आदि मौजूद थे।  

यह भी पढ़ें- Haridwar Kumbh Mela 2021: शाही स्नान में दिखा अखाड़ों और नागा संन्यासियों का वैभव, लाखों ने लगाई पुण्य की डुबकी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी