Tokyo Olympic: टोक्यो ओलिंपिक में मैच हारी पर दिल जीत गई हाकी महिला टीम

टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में ग्रेट ब्रिटेन से 4-3 से मिली हार से भारतीय महिला हाकी टीम का पदक जीतने का सपना टूट गया। लेकिन खेल प्रेमियों का कहना है कि महिला टीम मैच जरूर हारी है लेकिन टीम ने दिल जीता है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 08:33 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:33 AM (IST)
Tokyo Olympic: टोक्यो ओलिंपिक में मैच हारी पर दिल जीत गई हाकी महिला टीम
टोक्यो ओलिंपिक में खिलाड़ी वंदना कटारिया के गोल करने पर घर में खुशी का माहौल।

जागरण संवाददाता, देहरादून। टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में ग्रेट ब्रिटेन से 4-3 से मिली हार से भारतीय महिला हाकी टीम का पदक जीतने का सपना टूट गया। लेकिन खेल प्रेमियों का कहना है कि महिला टीम मैच जरूर हारी है, लेकिन टीम ने दिल जीता है। महिला टीम के इस प्रदर्शन से पूरे देश की बालिकाओं में हाकी के लिए प्रेरणा उत्पन्न हुई है। जोकि भारतीय हाकी के लिए अच्छा संकेत है।

शुक्रवार सुबह कांस्य पदक के मैच के बाद से उत्तराखंड के खेल प्रेमी भारतीय टीम के खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहें हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर पर लिखा कि कांस्य पदक मुकाबले में हारकर भी करोड़ों व्यक्तियों का दिल जीतने वाली बेटियों का हार्दिक अभिनंदन। देश को आप पर गर्व है। इसके अलावा हाकी कोच अमित कटारिया ने कहा कि हार और जीत खेल में होती रही है। लेकिन, भारतीय टीम एक योद्धा की तरह मैदान में अंतिम समय तक लड़ी। जिसे देख पूरा देश उनका कायल है।

खेल रत्न का नाम बदलने से मिलेगा प्रोत्साहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में लिए गए इस निर्णय से हमारे सभी खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा।

Tokyo Olympics भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच कांस्य पदक के लिए चल रहे मुकाबले में भारत के 3-2 से बढ़त बनाने के बाद हरिद्वार जिले में भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर में खुशी का माहौल है।

#WATCH उत्तराखंड: भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच कांस्य पदक के लिए चल रहे मुकाबले में भारत के 3-2 से बढ़त बनाने के बाद हरिद्वार में भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर में खुशी का माहौल है। #TokyoOlympics pic.twitter.com/JsAFeDuI4W

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2021

टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक के लिए ग्रेट ब्रिटेन से खेल रही भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत के लिए टीम की सदस्य हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया के घर जोश का माहौल है। घर के सभी सदस्यों ने एक दिन पूर्व शाम को भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष प्रार्थना भी की थी। वंदना के घर पर परिवार के सदस्य बच्चे और आसपास के बच्चे भारतीय तिरंगा लेकर पूरे जोश और उत्साह के साथ मैच देख रहे हैं और भारतीय टीम के आगे होने पर उन्होंने खूब जश्न मनाया। वंदना की मां सोरण देवी का कहना है भारतीय टीम पूरे दमखम के साथ खेल रही है और कांस्य पदक अवश्य लेकर आएगी

यह भी पढ़ें:-Tokyo Olympic: हाकी के 'तारणहार' को दून में हुआ था हाकी से 'प्यार', देहरादून में बीता ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक का बचपन

chat bot
आपका साथी