गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में निशान साहिब को पहनाये गए नए चोले

सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में निशान साहिब को नए चोले पहनाए गए। सुबह नितनेम के बाद सतवन्त सिंह ने आसा दी वार का शब्द गायन किया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 03:19 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 03:19 PM (IST)
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में निशान साहिब को पहनाये गए नए चोले
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में निशान साहिब को पहनाये गए नए चोले।

जागरण संवाददाता, देहरादून। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में निशान साहिब को नए चोले पहनाए गए। सुबह नितनेम के बाद सतवन्त सिंह ने आसा दी वार का शब्द गायन किया। मोहन सिंह और सोहन सिंह के परिवार द्वारा रखे गए अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। 

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में निशान साहिब के महत्व को लेकर जानकारी देते हुए हेड ग्रंथी शमशेर सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में लगे निशान साहिब को देख कर कोई भी समझ जाता है कि यात्री को यहां रहने और लंगर कि व्यवस्था मिल जाएगी। इसलिए पंथ के निशान साहिब झूलते रहने चाहिए। इस मौके पर सभा के प्रधान गुरबख्श सिंह राजन, जनरल सेक्रेटरी गुलजार सिंह,सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, बलजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, सेवा सिंह मठारू आदि मौजूद रहे।

भगवान जगन्नाथ से की कोरोना के खात्मे की कामना

श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित भगवान जगन्नाथ के विशेष भजन-कीर्तन का रविवार को समापन हो गया। विष्णु विहार स्थित श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा के दौरान संतों ने भगवान से कोरोना के खात्मे की कामना की। श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति की ओर से इस साल भगवान जगन्नाथ की सालाना पूजा-अर्चना बेहद सादगी के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर सेवा समिति के मुख्य प्रधान सुनीत अग्रवाल, मुख्य ट्रस्टी अजय भटनागर, संजय भटनागर, सुनील, रविंद्र गुप्ता, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में 15 प्राणी अमृत छक कर गुरु वाले बने

chat bot
आपका साथी