श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु हर गोविंद का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में अखंड पाठ शुरू

सिखों के छठे गुरु हर गोविंद साहिब का 426 वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारों में सुबह नितनेम के बाद अरदास और कीर्तन हुए। कुछ गुरुद्वारों में रविवार को भोग पड़ेंगे। देहराखास स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरि राय साहिब में सुबह सुखमनी साहिब का पाठ के बाद कीर्तन हुए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:14 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:14 PM (IST)
श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु हर गोविंद का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में अखंड पाठ शुरू
सिखों के छठे गुरु हर गोविंद साहिब का 426 वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। सिखों के छठे गुरु हर गोविंद साहिब का 426 वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारों में सुबह नितनेम के बाद अरदास और कीर्तन हुए। कुछ गुरुद्वारों में रविवार को भोग पड़ेंगे। देहराखास स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरि राय साहिब में सुबह सुखमनी साहिब का पाठ के बाद कीर्तन हुए।

किरनदीप सिंह जी व दीपक सिंह ने शबद तुझ बिन अवर न जाणा मेरे साहिबा गुण गावा नित तेरे..., मै चारे कुंडा भालीया तुध जेवड न साईया... का गायन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी और प्रभलीन कौर ने शबद गायन किया। संगत ने सुख शांति और कोरोना काल में दिवंगतों की आत्मा के लिए गुरु चरणों में अरदास की। गुरुद्वारा के अध्यक्ष एचएस कालड़ा ने गुरु हर गोविंद साहिब के जीवन इतिहास के बारे में बताया। इस मौके पर महासचिव परवीन मल्होत्रा, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, अजीत सिंह, नरेश सिंह खालसा, विजय खुराना आदि मौजूद रहे।

वहीं, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ शुरू हो गया। जिसके भोग रविवार को पड़ेंगे और कथा-कीर्तन सूक्ष्म रूप में सजेगा। शुक्रवार को सुबह चरणजीत सिंह ने आसा दी वार का शबद जमियां पूत भगत गोविंद का... और सतवंत सिंह ने दीप दुखी दा पतशाह पातशाहा पातशाह अडोला... का गायन किया। हेड ग्रंथी शमशेर सिंह ने कहा कि गुरु ने मीरी व पीरी तलवारें पहनकर भक्ति व शक्ति का सुमेल किया। जत्थे के प्रधान गुलजार सिंह ने कहा कि गुरु हरगोविंद सिंह का प्रकाश पर्व रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष गुरबख्श सिंह, गुलजार सिंह, सेवा सिंह मठारू, जगमिंदर सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह, गगनदीप सिंह, देविंदर सिंह भसीन, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-शंख बजाने वालों को छू भी नहीं पाया कोरोना, पढ़िए पूरी खबर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी