विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा का घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज

विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उत्तराखंड के लोक पर्व इगास के दिन भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष आशा सेमवाल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्त्‍ताओं ने पीले वस्त्र धारण कर घर-घर भाजपा हर घर भाजपा जनसंपर्क अभियान चलाया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 11:49 AM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 11:49 AM (IST)
विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा का घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज
गुड्डी मटूड़ा सातवीं बार मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ की बनीं प्रदेश अध्यक्ष।

संवाद सहयोगी, डोईवाला: विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उत्तराखंड के लोक पर्व इगास के दिन भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष आशा सेमवाल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्त्‍ताओं ने पीले वस्त्र धारण कर घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा, अबकी बार साठ के पार के नारे के साथ भानियावाला, कान्हरवाला क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाने के साथ ही घरों पर पार्टी का झंडा, स्टीकर आदि लगाए।

मंडल उपाध्यक्ष आशा सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुन: उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। जिसको लेकर भाजपा के कार्यकर्त्‍ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है। जिसका लाभ उत्तराखंड की जनता को मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से विनय कंडवाल, संतोष कुकरेती, लक्ष्मी राणा, निर्मला राणा, उषा भट्ट, रोशनी भट्ट, भूमा रावत, बिना सेमवाल, अनीता राणा, पिंकी राणा, भगवती जठूडी आदि मौजूद रहे।

------------------------------ 

विस अध्यक्ष ने विकास कार्यों के लिए दिए 15 लाख रुपये

ग्राम रायवाला में हुए जनता मिलन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गांव में विभिन्न आंतरिक मार्गों के निर्माण व अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वन्य जीव प्रभावित क्षेत्र में पथ प्रकाश के लिए 50 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इससे पूर्व ग्राम प्रधान सागर गिरि व पंचायत सदस्यों ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया और रायवाला में कराए गए विकास कार्यों के लिए आभार जताया। ग्राम प्रधान ने अन्य जरूरी कार्यों का मांग पत्र भी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। उन्होंने बताया कि गंगा घाट तक सड़क का निर्माण अति आवश्यक है। सिंचाई गूलों की हालत जर्जर है। राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे होने की वजह से डांडी क्षेत्र में हाथियों का आतंक बना हुआ है। कार्यक्रम में उपप्रधान जयानंद डिमरी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, राजेश जुगलान, गीता नेगी, निकिता चौहान, प्रद्युम्न पांडे, विनोद नेगी, संदीप पोखरियाल, निर्मला शर्मा, तुलसी पांडे, प्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।

लोक मान्यताओं से जुड़ा पर्व है इगास

जोगीवाला माफी एवं चक जोगीवाला ग्राम सभाओं के महिला मंगल एवं नवयुवक मंगल दल के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम इगास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि यह लोक पर्व लोक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। इस प्रकार के कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाने चाहिए। इस अवसर पर डोईवाला के ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ग्राम प्रधान सोबन सिंह केंतुरा, रविंद्र राणा, प्रधान चमन पोखरियाल, देवेंद्र नेगी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- नैनीताल में भाजपा अनुसूचित मोर्चा कार्यसमिति की बैठक आज से, तैयारियां पूरी

chat bot
आपका साथी