इस एप के जरिए महिला यात्री कर पाएंगी 'पिंक रैबिट' ई-रिक्शा बुक, महिलाएं ही होंगी चालक

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ग्रीन रैबिट मोबाइल एप लॉन्च किया। इस इको फ्रेंडली मोबाइल एप के जरिए लोग आसानी से ई-रिक्शा बुक कर सकते हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 02 Dec 2019 08:56 PM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 08:56 PM (IST)
इस एप के जरिए महिला यात्री कर पाएंगी 'पिंक रैबिट' ई-रिक्शा बुक, महिलाएं ही होंगी चालक
इस एप के जरिए महिला यात्री कर पाएंगी 'पिंक रैबिट' ई-रिक्शा बुक, महिलाएं ही होंगी चालक

देहरादून, जेएनएन। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ग्रीन रैबिट मोबाइल एप लॉन्च किया। इस इको फ्रेंडली मोबाइल एप के जरिए लोग आसानी से ई-रिक्शा बुक कर सकते हैं। ग्रीन रैबिट मोबाइल एप से महिला यात्रियों के लिए भी 'पिंक रैबिट' ई-रिक्शा बुक किया जा सकता है। इसका उपयोग सिर्फ महिला यात्री कर पाएंगी और इसको महिला चालकों द्वारा ही चलाया जाएगा। इस योजना को ग्रीन रैबिट नामक स्टार्ट अप संचालित कर रहा है। 

राजभवन में लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल मौर्य ने कहा कि महिलाओं के लिए पिंक रैबिट ई-रिक्शा बुकिंग की व्यवस्था की गई है। इससे उनके लिए सुरक्षित और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी वहीं, महिला ड्राइवरों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। राज्य की महिलाएं मेहनती हैं, वे इस तरह के कार्य कर सकती हैं।

राज्यपाल कहा कि आज समय की मांग है कि पर्यावरण हितैषी वाहनों को प्रोत्साहित किया जाए। प्रदूषण को कम करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए। प्रदूषण को कम करने में युवाओं और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भागीदारी हो सकती है। युवाओं को ग्रीन लाइफ स्टाइल को अपनाना चाहिए। सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग और कार पूलिंग को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। 

वहीं, ग्रीन रैबिट ट्रांसपोर्ट के चैयरमेन आलोक दरोलिया ने बताया कि ग्रीन रैबिट स्टार्ट अप के जरिए इस साल के अंत तक 500 लोगों और वर्ष 2021 के अंत तक 10000 लागों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रीन रैबिट से बुक किये जाने वाले वाहनों के लिए प्रतिदिन का किराया भी फिक्स किया जाएगा, जिससे उपभोक्ता को बाजार के उतार-चढ़ाव से परेशानी न हो। इससे ई-रिक्शा के साथ-साथ अन्य वाहन भी बुक किया जा सकते हैं। इस मोबाइल एप्लिकेशन का उद्देश्य किफायती मूल्य पर शहर के भीतर जनता के लिए आवागमन आसान बनाना है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति ई-रिक्शा, ई-बाइक, टैक्सी या ऑटो रिक्शा को बुक करवा सकता है। 

यह भी पढ़ें: पीएम श्रम योगी मानधन योजना बनेगी श्रमिकों का सहारा Dehradun News

इस अवसर पर ग्रीन रैबिट ट्रांसपोर्ट के चैयरमेन डा. अलोक दरोलिया, श्री राजीव चिरानिया, मोहम्मद आसिफ, व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकेश को दी 21 सौ करोड़ की सौगात, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी