नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह

सोमवार को नई दिल्ली में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे पहले राज्यपाल गुरमीत सिंह ने इंडिया गेट पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:10 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 09:10 AM (IST)
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करते हुए उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने इंडिया गेट पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में कांस्टीट्यूशन क्लब में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को अपने अनुभवों और ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण और समाज की भलाई में करना चाहिए। कर्त्‍तव्य निष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी जैसे गुण हमेशा सैनिकों के साथ रहते हैं। वे प्राकृतिक नेता हैं। उन्हें जनता को राष्ट्र निर्माण व जनहित कार्यों से जोड़ना होगा।

शहीदों का सम्मान साझा दायित्व

राज्यपाल ने कहा कि शहीदों का सम्मान, वीरांगनाओं व शहीदों के माता-पिता की मदद सबका साझा दायित्व है। सभी नागरिकों को संविधान में वर्णित मूल कत्र्तव्यों को अवश्य पढऩा और उनका निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। विद्यार्थियों को स्कूलों, कालेजों में ही राष्ट्र निर्माण व समाज सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित किया जाए।

उत्तराखंड का देश की रक्षा में 18 फीसद योगदान

गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड का राज्यपाल बनना उनके लिए गर्व का विषय है। प्रदेश देश के रक्षा क्षेत्र में 18 फीसद से अधिक योगदान दे रहा है। प्रत्येक परिवार से कम से कम एक व्यक्ति सेना में है। राज्य में रिवर्स माइग्रेशन के लिए कार्य करना होगा।

गुरुद्वारा बंगला साहिब में टेका मत्था

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

सभी को वैक्सीन की पहली डोज लगने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के सभी पात्र व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाए जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कोविड के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तराखंड की यह उपलब्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि वैश्विक महामारी से लड़ने में वैक्सीनेशन अभियान सबसे अधिक प्रभावी साबित होने वाला है। इसमें जन-जन की भागीदारी अहम है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड पूर्ण रूप से पात्र व्यक्तियों को कोविडरोधी वैक्सीन की पहली डोज लगाने वाला राज्य बन गया है। इसके लिए सभी प्रदेशवासी बधाई के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें:- केदारनाथ में 250 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, पांच नवंबर को करेंगे बाबा के दर्शन

chat bot
आपका साथी