राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा-महिलाओं को उद्यमिता के लिए मिले प्रोत्साहन

राजभवन से मंगलवार को महिला सशक्तीकरण अभियान फिक्की फ्लो इम्पावरिंग द ग्रेटर 50 परसेंट की वर्चुअल शुरुआत करते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिलाओं को अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार व विकास के समान अवसर प्राप्त होने चाहिए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:45 AM (IST)
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा-महिलाओं को उद्यमिता के लिए मिले प्रोत्साहन
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने महिला सशक्तीकरण अभियान फिक्की फ्लो: इम्पावरिंग द ग्रेटर 50 परसेंट की वर्चुअल शुभारंभ किया।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिलाओं को अधिक संख्या में उद्यमशीलता के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं निर्णय लेने को स्वतंत्र होंगी। राजभवन से मंगलवार को महिला सशक्तीकरण अभियान, फिक्की फ्लो: इम्पावरिंग द ग्रेटर 50 परसेंट की वर्चुअल शुरुआत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व विकास के समान अवसर प्राप्त होने चाहिए। महिलाओं को समान अवसर मिलने से देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में वृद्धि होगी। उद्यमिता में महिलाओं की भागीदारी रोजगार के अवसर बढ़ाएगी। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण के साथ डिजिटल साक्षरता की जरूरत है। वित्त व व्यापार बढ़ाने वाले माध्यमों तक महिलाओं की पहुंच बढ़ानी होगी।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बुनियादी कानूनी अधिकारों की जानकारी के लिए महिलाओं को जागरूक किया जाना चाहिए। कार्यस्थलों पर लिंग भेद मिटाने के लिए उन्होंने प्रशिक्षण की आवश्यकता व्यक्त की। छोटे उद्यमों की स्थापना को महिलाओं को प्रोत्साहन व मार्गदर्शन दिया जाए। सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी उन तक पहुंचाई जानी चाहिए। ग्रामीण महिलाओं को जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा से जोड़ा जाए। उन्हें कोविड-19 से संबंधित सावधानी को लेकर जागरूक करना होगा।

फिक्की की डिप्टी सेक्रेटरी जनरल हरजिंदर कौर तलवार ने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास है। वे हर क्षेत्र में कामयाबी दर्ज कर रही हैं। उन्हें और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर की वाइस चेयरमैन डा नेहा शर्मा ने कहा कि महिलाएं देश के विकास में पुरुषों के समान योगदान दे रही हैं। महिलाओं के बड़े हिस्से को आज भी सशक्तीकरण व प्रोत्साहन चाहिए। महिलाओं में उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने को फिक्की व फिक्की लेडीज आर्गेनाइजेशन के इस अभियान के तहत अगले साल तक एक लाख महिलाओं में उद्यमशीलता को विकसित किया जाएगा। वर्चुअल कार्यक्रम में डा संगीता रेड्डी, जाह्नवी फूकन व किरन भट्ट शामिल हुईं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी