एम्स ऋषिकेश में भर्ती राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की सेहत में सुधार, जल्द मिल सकती है छुट्टी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में भर्ती उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य अब स्वस्थ हैं। उनके स्वास्थ के मद्देनजर एम्स अस्पताल प्रशासन अब उन्हें डिस्चार्ज करने की योजना बना रहा है। कोविड 19 उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती राज्यपाल का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:44 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:44 PM (IST)
एम्स ऋषिकेश में भर्ती राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की सेहत में सुधार, जल्द मिल सकती है छुट्टी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में भर्ती उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य अब स्वस्थ हैं।

ऋषिकेश, जेएनएन। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में भर्ती उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य अब स्वस्थ हैं। उनके स्वास्थ के मद्देनजर एम्स अस्पताल प्रशासन अब उन्हें डिस्चार्ज करने की योजना बना रहा है। गौरतलब है कि कोविड 19 उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती राज्यपाल का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है। एम्स में भर्ती होने के बाद उनमें किसी भी प्रकार का कोविड 19 का कोई नया लक्षण विकसित नहीं हुआ है।

कोविड संक्रमित होने के बाद उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को बीते सोमवार 23 नवंबर को उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया था। एम्स के पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नियमित तौर से निगरानी रख रही हैं। इस बाबत डीन (हॉस्पिटल अफेयर्स) प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि राज्यपाल अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनके कोविड 19 से संबंधित सभी मानक सामान्य हैं। उन्होंने बताया कि  राज्यपाल में कोविड के लक्षण विकसित हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में सरकार की गाइडलाइन के तहत उन्हें अब डिस्चार्ज किया जा सकता है। प्रो. मिश्रा ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए उन्हें एक-दो दिनों के भीतर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

एक शिक्षक एक छात्र समेत 17 पॉजिटिव

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट के अंतर्गत मुनिकीरेती और आसपास क्षेत्र में शनिवार को 17 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक शिक्षक और एक छात्र शामिल है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 जांच की जो रिपोर्ट प्राप्त हुई है उसमें तपोवन डेक्कन वैली में रहने वाले एक परिवार के पांच सदस्य, जीआइसी फकोट में तैनात एक शिक्षक, लवेल दोगी में पढऩे वाला एक बच्चा शामिल है। जबकि बाहर से आए छह पर्यटकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, अन्य स्थानीय व्यक्ति हैं।

chat bot
आपका साथी