उत्तराखंड की राज्यपाल मौर्य और सीएम ने दी मतदाता दिवस की शुभकामनाएं, कहा- मताधिकार को जागरूक होना जरूरी

National Voters Day 2021 उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए देश में मतदाता बनना एवं मताधिकार के लिए जागरूक होना आवश्यक है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 02:05 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 02:05 PM (IST)
उत्तराखंड की राज्यपाल मौर्य और सीएम ने दी मतदाता दिवस की शुभकामनाएं, कहा- मताधिकार को जागरूक होना जरूरी
उत्तराखंड की राज्यपाल मौर्य और सीएम ने दी मतदाता दिवस की शुभकामनाएं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। National Voter's Day 2021 उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए देश में मतदाता बनना एवं मताधिकार के लिए जागरूक होना आवश्यक है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनता है। 

राज्यपाल मौर्य ने भारत निर्वाचन आयोग को भी बधाई दी और कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा देश में निष्पक्ष चुनावों का आयोजन होता है और लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र को और सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए एवं सभी को इसके लिए जागरूक भी करना चाहिए। यह हम सबका नैतिक दायित्व है। 

मतदाता दिवस पर ली निष्पक्ष मतदान की शपथ    

कालसी तहसील में मतदाता दिवस शपथ ली गई कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे औक स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बिना डरे धर्म, वर्ग, जाति समुदाय भाषा या अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित होते हुए मतदान करेंगे। एसडीएम कालसी संगीता कनौजिया ने तहसील के सभी कर्मियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसीलदार एमसी रमोला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एएल शाह, एमआर वर्मा भोपाल दास आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- National Voters Day: मतदाता दिवस पर दिलाई निष्पक्ष मतदान की शपथ, चला हस्ताक्षर अभियान

chat bot
आपका साथी