देहरादून : गोरखा दशै दीपावली महोत्सव का आयोजन 31 अक्टूबर को

वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से आयोजित गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव 2021 का आयोजन 31 अक्टूबर को देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गामल पार्क में होगा। वीर गोरखा कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 02:22 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 02:22 PM (IST)
देहरादून : गोरखा दशै दीपावली महोत्सव का आयोजन 31 अक्टूबर को
'गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव 2021' का आयोजन 31 अक्टूबर को गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गामल पार्क में होगा।

जागरण संवाददाता, देहरादून।वीर गोरखा कल्याण समिति के तत्वावधान में 'गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव 2021' का आयोजन 31 अक्टूबर को गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गामल पार्क में किया जाएगा। शुक्रवार को समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

समिति के अध्यक्ष सरवन सिंह प्रधान ने कहा कि हर साल यह कार्यक्रम तीन दिवसीय होता है, लेकिन इस साल कोरोना के चलते एक दिन का होगा। सचिव विशाल थापा ने कहा कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। साथ ही कुछ अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी शिरकत करेंगे। इंडियन आइडल फेम सौरव वाल्मीकि व बालीवुड गायिका शिकाएना मुखिया भी प्रस्तुति देंगे। बैठक में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल थापा, उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, कोषाध्यक्ष टेकू थापा, उपाध्यक्ष उर्मिला तामांग, सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान, देविन शाही, मनोज तमांग, बलदेव क्षेत्री, आशु थापा, लोकेश, कर्मिता थापा, झगु राणा, ज्योति राणा, धन बहादुर क्षेत्री, केसी शाही आदि उपस्थित रहे।

दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

संगीतांजलि संगीत समिति की ओर से आयोजित ध्रुपद संध्या में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान समिति ने 12 कलाकारों को सम्मानित किया। शुक्रवार को नगर निगम के टाउनहाल में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसपी सिटी सरिता डोबाल रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत अंचना अय्यर के ध्रुपद गायन में राग मारवा से हुई। श्रुति काला व पवी गौड़ ने राग चारू केशी से वातावरण को संगीतमय बना दिया। अतुल बमोला ने बांसुरी की धुन पर राग भैरवी की प्रस्तुति दी।

दिल्ली से आए रोमन दास ने तीन ताल का मंचन किया। समिति के अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि उत्तराखंड की लोक परंपरा को बढ़ाने के लिए आगे भी कार्यक्रम किए जाएंगे। इस मौके पर उद्योगपति सुधीर विंडलास, संगीतकार मुरलीधर जगूड़ी, पंडित राजीव मराठे, विजया गोडबोले, अर्चना राय, नीरज गुप्ता, समिति के उपाध्यक्ष इंद्रा पाली, सुनील अग्रवाल, जागृति डोभाल, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

इन कलाकारों का किया सम्मान

आदित्य पंत, वंदना सिंह, पवी गौड़, अर्चना रॉय, किरण उल्फत गोयल, अंजना एस अय्यर, रोमन दास, अतुल बमोला, श्याम भार्गव, श्रुति काला।

यह भी पढ़ें:- दीपावली के लिए पूरी तरह से सजे देहरादून के बाजार, चाइनीज का बहिष्कार; देसी लाइट से जगमग

chat bot
आपका साथी