पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर न्यायालय में लगाई अजी

विकासनगर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष और जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों को रोकने के लिए उच्च न्यायालय से गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:50 PM (IST)
पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर न्यायालय में लगाई अजी
पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर न्यायालय में लगाई अजी

जागरण संवाददाता, विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष और जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि रोकने को उच्च न्यायालय से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि सरकार का नियंत्रण न होने से पेट्रोल डीजल के दाम में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है।

मोर्चा अध्यक्ष ने सरकार और तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल, डीजल के दाम में दिन प्रतिदिन बेहताशा वृद्धि की जा रही है। इसको रोकने के लिए उच्च न्यायालय से स्वत: संज्ञान लेकर मामले में कार्रवाई करने को पत्र प्रेषित किया है। मोर्चा अध्यक्ष नेगी ने कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर जनता को लूटने का काम कर रही है। वैश्विक स्तर पर क्रूड आयल के दाम कम होने के बावजूद ईंधन के दाम में बेहतशा वृद्धि सरकार के नापाक इरादों की ओर इशारा करती है। ऐसे समय में जब क्रूड आयल के दाम 70-75 डालर प्रति बैरल हैं, ऐसे में ईंधन महंगा बेचना सरासर जनता के साथ लूट है। पूर्ववर्ती केंद्र सरकार ने वर्ष 2009-10 में पेट्रोल को सरकार के नियंत्रण से मुक्त कर दिया था। एक दो वर्ष पहले डीजल को भी मुक्ति प्रदान की गई थी, लेकिन तत्कालीन सरकार ने इसमें सब्सिडी देकर और अन्य प्रयास से मूल्य वृद्धि पर एक तरह से अंकुश लगाने का काम किया। वर्तमान में इसका परिणाम यह हुआ कि पेट्रोल लगभग 103 और डीजल लगभग 95 रुपये के पार हो गया, जिसका सीधा साधा असर महंगाई पर पड़ा। मोर्चा अध्यक्ष नेगी ने कहा कि मूल्य वृद्धि के चलते आमजन का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार से मूल्य वृद्धि पर रोक लगाने का आग्रह करना बेमानी है, इसलिए मोर्चा ने स्वत: संज्ञान लेकर इस मामले में कार्रवाई का आग्रह न्यायालय से किया है।

chat bot
आपका साथी