शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 2018 में शादी समारोह के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने हरिद्वार निवासी आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नेहरू कालोनी थाने में क्षेत्र की एक युवती ने तहरीर दी कि वर्ष 2018 के दौरान वह अपने एक दोस्त की शादी में गई।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:12 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:12 PM (IST)
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 2018 में शादी समारोह के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात
नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने हरिद्वार निवासी आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने हरिद्वार निवासी आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नेहरू कालोनी थाने में क्षेत्र की एक युवती ने तहरीर दी कि वर्ष 2018 के दौरान वह अपने एक दोस्त की शादी में गई थी। वहां उसकी मुलाकात हरिद्वार जिले के खेड़ा, रुड़की निवासी जमशेद मलिक से हुई। धीरे-धीरे उनके बीच फोन पर बातचीत होने लगी और प्रेम प्रसंग हो गया।

आरोपित ने युवती से शादी करने की बात कही। दिसंबर 2018 को आरोपित युवती से मिलने के लिए देहरादून आया और चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया। बेहोशी की हालत में आरोपित ने उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपित ने युवती को बदनाम करने की धमकी देता रहा और अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इंस्पेक्टर सतबीर बिष्ट ने बताया कि आरोपित जमशेद मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

रुड़की में स्मैक और चाकू के साथ दो पकड़े

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने अलग अलग जगहों से स्मैक और चाकू के साथ दो लोग गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें-दुष्कर्म मामले में सामने आई चौंकाने वाली बात, डेढ़ माह से किशोरी की तबीयत थी खराब; कारण नहीं चला पता

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस बुधवार रात हरिद्वार हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 04.20 ग्राम स्मैक की खेप बरामद की।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम खालिद निवासी मरगुबपुर बताया। पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, बुधवार रात को ही पुलिस ढंडेरा में पानी की टंकी के पास चेङ्क्षकग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पूछताछ में अपना नाम प्रवेज निवासी ढंडेरा कोतवाली रुड़की बताया।

यह भी पढ़ें- देहरादून: नवविवाहिता की मौत मामले में पति और देवर पर दहेज हत्या का मुकदमा, पांच माह की थी गर्भवती

chat bot
आपका साथी