मांगें पूरी न होने पर संयुक्त संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन

विकासनगर पछवादून में मांगें पूरी न होने पर उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा से जुड़े सदस्यों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 12:53 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 12:53 AM (IST)
मांगें पूरी न होने पर संयुक्त संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन
मांगें पूरी न होने पर संयुक्त संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, विकासनगर: पछवादून में मांगें पूरी न होने पर उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा से जुड़े सदस्यों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पांच बजे शाम से सुबह दस बजे तक अधिकारी और कर्मचारियों ने अपना सरकारी फोन नंबर बंद रखा। विद्युत वितरण खंड विकासनगर, हरबर्टपुर, विद्युत भवन डाकपत्थर, इछाड़ी बांध, डाकपत्थर, आसन बैराज और पांचों जल विद्युत परियोजनाओं पर उन्होंने गेट मीटिग की। मोर्चा ने 21 से 23 सितंबर तक टूलडाउन का निर्णय लिया, कहा कि सरकार ने समझौते के बाद भी मांगें अभी तक हल नहीं की, जिसको लेकर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।

उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्य स्तरीय आंदोलन के क्रम में विद्युत वितरण खंड विकासनगर और हरबर्टपुर, विद्युत भवन डाकपत्थर, इछाड़ी बांध, डाकपत्थर और आसन बैराज, पांचों जल विद्युत परियोजनाओं पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो घंटे गेट मीटिग की। विकासनगर में आयोजित गेट मीटिंग के दौरान उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के सभी कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की, साथ ही सरकार से आग्रह किया कि पांच अक्टूबर तक उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए, अन्यथा मोर्चा को हड़ताल पर जाना होगा। मोर्चा की मांगें हैं कि संविदा कार्मिकों के लिए समान कार्य समान वेतन, कर्मचारियों को पूरा वेतन, ईपीएस की सही कटौती, नियमित कर्मचारियों की पुरानी एसीपी की व्यवस्था जो नौ वर्ष 14 वर्ष 19 वर्ष में मिलती थी, उसे पुन: बहाल किया जाए। पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। सभी भत्तों का रिवीजन करने के साथ ही अवर अभियंता का ग्रेड वेतन ठीक किया जाए। कर्मचारियों ने 21 से 23 सितंबर तक टूलडाउन का निर्णय लिया। मोर्चा इसके बाद 23 सितंबर को जल विद्युत निगम मुख्यालय पर सत्याग्रह, 25 सितंबर को ट्रांसमिशन मुख्यालय और 27 सितंबर को उत्तराखंड पावर कारपोरेशन मुख्यालय पर सत्याग्रह करेगा। पांच अक्टूबर तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर छह अक्टूबर को सुबह आठ बजे अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। मोर्चा की विकासनगर की सभा और प्रदर्शन में आलोक चंद्र, राजेश कुमार, कुमारी वरुणा, सुरेंद्र, धीरज, विशाल गुप्ता, यतिन धीमान, मुकेश कुमार, नीरज, विक्की, गुमान सिंह, इछाड़ी बांध, डाकपत्थर बैराज, विद्युत भवन और व्यासी परियोजना पर हुई सभा में इंजीनियर सौरभ पांडे, अरविद चौरसिया, आनंद कुमार, अरविद कुमार, दीपेंद्र सिंह चौहान, विनीत सैनी, सुशील, संजय सत्संगी, संजय राणा, पंकज नैथानी, मीना रानी, माया तोमर, रेनू तोमर, राजवीर सिंह, राजेश तिवारी, संतोष मधवाल, सुल्तान सिंह, पूरण, धीरेंद्र पंत, जीवन गुलेरिया, पंकज रावत, स्वतंत्र कुमार, संजीव कुमार, भूपेंद्र फत्र्याल, अविनाश चौहान, रोहित कुमार, राजेश कुमार शर्मा, रूपेश कुमार, उदयंत चौहान आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी