गंगा दशहरा पर खाली रहे गंगा घाट

लॉकडाउन के चार चरणों के बाद अब पांचवें चरण को अनलॉक-1 का नाम दिया गया है मगर गंगा घाटों पर अभी भी पाबंदी जारी है। सोमवार को गंगा दशहरा पर भी तीर्थनगरी के गंगा घाटों पर गंगा स्नान और पूजा-पाठ करने की श्रद्धालुओं की आस अधूरी ही रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:32 PM (IST)
गंगा दशहरा पर खाली रहे गंगा घाट
गंगा दशहरा पर खाली रहे गंगा घाट

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :

लॉकडाउन के चार चरणों के बाद अब पांचवें चरण को अनलॉक-1 का नाम दिया गया है, मगर गंगा घाटों पर अभी भी पाबंदी जारी है। सोमवार को गंगा दशहरा पर भी तीर्थनगरी के गंगा घाटों पर गंगा स्नान और पूजा-पाठ करने की श्रद्धालुओं की आस अधूरी ही रही। गंगा दहशहरा पर दोपहर में त्रिवेणी घाट पर गंगा की विशेष आरती जरूर की गई, मगर फिजिकल डिस्टेंसिग और पुलिस के पहरे में एक आचार्य ने ही गंगा आरती की।

सोमवार को गंगा दशहरा पर्व तीर्थनगरी में बेहद सादगी के साथ मनाया गया। गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर ही स्नान व पूजा पाठ किया। लॉकडाउन के चलते अभी सभी गंगा घाट सील हैं, जिससे श्रद्धालु गंगा दशहरा पर भी गंगा घाटों पर स्नान नहीं कर पाए। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन ही राजा भगीरथ के तप से प्रसन्न होकर स्वर्ग की देवी पतित पावनी गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान, पूजन और दान-पुण्य को बेहद शुभ माना जाता है। वहीं त्रिवेणी घाट सहित मुनिकीरेती व स्वर्गाश्रम क्षेत्र के घाट भी इस बार गंगा दशहरा पर खाली रहे। सोमवार को गंगा दशहरा पर त्रिवेणी घाट पर श्री गंगा सभा की ओर से एक आचार्य के साथ गंगा आरती की गई।

---------

गंगा घाट पुलिस ने करवाए खाली

अनलॉक-एक में ऋषिकेश में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने और समय सीमा बढ़ने पर बाजार में भीड़ नजर आई। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर भी लोगों की आमद बढ़ने लगी है। सोमवार को भी कई लोग गंगा स्नान और दर्शन के लिए त्रिवेणी घाट पहुंचे। घाट का रास्ता बंद होने के बावजूद कई लोग अन्य रास्तों से घाट पर पहुंच गए थे। जिन्हें पुलिस ने बाहर का रास्ता दिखाया।

chat bot
आपका साथी