गणेश काला बने उत्‍तराखंड क्रांति दल के पछवादून जिलाध्‍यक्ष, बूथ स्‍तर पर कार्यकारिणी का शीघ्र होगा गठन

उत्तराखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर भटट ने गणेश काला को दल का पछवादून जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिसको लेकर उक्रांद की रविवार को डाकपत्थर रोड पर दल कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष पछवादून की विधिवत घोषणा की गई।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 06:08 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:23 PM (IST)
गणेश काला बने उत्‍तराखंड क्रांति दल के पछवादून जिलाध्‍यक्ष, बूथ स्‍तर पर कार्यकारिणी का शीघ्र होगा गठन
उत्तराखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर भटट ने गणेश काला को दल का पछवादून जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

जागरण संवाददाता, विकासनगर: उत्तराखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर भटट ने गणेश काला को दल का पछवादून जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिसको लेकर उक्रांद की रविवार को डाकपत्थर रोड पर दल कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष पछवादून की विधिवत घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष काला को विधानसभा सहसपुर, विकासनगर व चकराता में बूथ स्तर पर कार्यकारिणी का शीघ्र गठन करने को कहा गया है।

 वरिष्ठ कार्यकर्त्‍ता जयकृष्ण सेमवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काला ने कहा कि विकासनगर राज्य आंदोलन का मुख्य केंद्र रहा है। दल का अपना स्वर्णिम इतिहास रहा है। दल संघर्ष, त्याग व बलिदान के लिए जाना जाता है। हमें दल के माध्यम से जनता की सेवा का अवसर मिला है। वह हमेशा उक्रांद व राज्य आंदोलनकारियों के हित के लिए समर्पित रहेंगे। वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्त्‍ताओं से राय लेकर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे। दल की संघर्ष की छवि को और पुख्ता बनाया जाएगा। जनता को उक्रांद से जोडऩे व दल को राजनीतिक रूप से विकल्प बनाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष ने उपाध्यक्ष पद पर भजन सिंह नेगी की नियुक्ति की। इस मौके पर उक्रांद अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, उपाध्यक्ष अवतार सिंह राणा, लताफत हुसैन, शैलेश गुलेरी, देवेंद्र कंडवाल, जयप्रकाश उपाध्याय, देवेश्वरी विडालिया, राधाकृष्ण लखेड़ा, मोहनलाल रतूड़ी, जगदीश, नीतिश गुलेरिया आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम अखिलेश बोले, यूपी और उत्तराखंड में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी; नहीं होगा गठबंधन

विवादित बयान पर हटाए गए थे जिलाध्यक्ष भंडारी

उत्तराखंड क्रांति दल के पछवादून जिलाध्यक्ष रहे दिगंबर भंडारी को आरक्षण के संबंध में विवादित बयान देने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर भटट ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। लंबे समय से पछवादून जिलाध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। जिस पर अब जाकर गणेश काला की नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें-लाख टके का सवाल, किस सीट से विधायक बनेंगे तीरथ

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी