Sardar Patel Jayanti: FRI कार्मिकों ने सरदार पटेल को किया याद, राष्ट्रीय एकता की ली शपथ

एफआरआइ में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का 145वां जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्मिकों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली। कार्यक्रम में एफआरआइ के निदेशक अरुण सिंह रावत ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 12:49 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 12:49 PM (IST)
Sardar Patel Jayanti: FRI कार्मिकों ने सरदार पटेल को किया याद, राष्ट्रीय एकता की ली शपथ
FRI कार्मिकों ने सरदार पटेल को किया याद।

देहरादून, जेएनएन। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का 145वां जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्मिकों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली। कार्यक्रम में एफआरआइ के निदेशक अरुण सिंह रावत ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने संस्थान के समस्त प्रभाग प्रमुख और अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता के साथ ही इसकी आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता के बूते ही कोई देश प्रगति कर सकता है।

उत्तराखंड में भी सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का भी संकल्प लिया गया। वन अनुंसाधन संस्थान में लोहपुरुष को याद कर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। इसके साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए भी योगदान का आह्वान किया गया।  

सरदार पटेल ने पूरे देश को एकसूत्र में पिरोया 

वहीं, ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए रैली निकाली। रैली का नेतृत्व करते हुए आभा कोठारी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। उनका जीवन हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में समाज को बेटियों की शिक्षा दीक्षा और उनके संरक्षण के लिए जागरूक होने की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें: डा भीमराव आंबेडकर की जयंती पर किया उन्‍हें याद, अर्पित किए श्रद्धासुमन

इस अवसर पर सुनीता देवी, बीना अधिकारी, अनीता भट्ट, अंजू सकलानी, सीमा, उर्मिला नेगी, उषा, रंजना नौटियाल, कुसुम देवी, पूनम, शांति देवी, उमा देवली आदि मौजूद थे। उधर, कांग्रेस कमेटी के श्यामपुर स्थित जन सहायता कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के शहादत दिवस और लौह पुरुष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंडी समिति के पूर्व सभापति जय सिंह रावत, भगवती सेमवाल, विजयपाल रावत, सत्येंद्र सिंह रावत, आशा सिंह चौहान, धर्मराज सिंह पुंडीर, खेम सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

chat bot
आपका साथी