स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शूर सिंह चौहान का दून में निधन Dehradun News

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शूर सिंह चौहान का निधन हो गया। आजादी की लड़ाई के दौरान वह कई दिनों तक जेल में रहे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

By BhanuEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 09:19 AM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 09:19 AM (IST)
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शूर सिंह चौहान का दून में निधन Dehradun News
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शूर सिंह चौहान का दून में निधन Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शूर सिंह चौहान का निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सालावाला स्थित आवास पर विदाई दी गई। हरिद्वार में गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। आजादी की लड़ाई के दौरान वह कई दिनों तक जेल में रहे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। 

मूलरूप से चमोली जनपद के झिरकोटी गांव के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी शूर सिंह चौहान (96) परिवार समेत सालावाला में रहते थे। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गत रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व. चौहान अपने पीछे पत्नी त्रिलोचनी देवी, पुत्र धर्मपाल चौहान व कमल चौहान और एक बेटी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निधन पर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया। एसडीएम सदर कमलेश मेहता ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। मसूरी विधायक गणेश जोशी, पार्षद भूपेंद्र कठैत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों ने आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

लोकसभा चुनाव में दिया वोट 

देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले शूर सिंह लोकतंत्र के महोत्सव यानि चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। हाल ही में निकाय और लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया था। इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करते थे।

यह भी पढ़ें: स्वामी सत्यमित्रानंद को षोडशी पर जनसेवा के संकल्प के साथ दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन, एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रकाश पंत का निधन, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

chat bot
आपका साथी