जमीन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सैन्यकर्मी से आठ लाख ठगे, मुकदमा दर्ज

जमीन दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी से आठ लाख रुपये ठग लिए। गुरुवार को इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार इस धोखाधड़ी की शिकायत निरंजनपुर निवासी अरविंद सिंह ने की थी।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 03:48 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 03:48 PM (IST)
जमीन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सैन्यकर्मी से आठ लाख ठगे, मुकदमा दर्ज
जमीन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सैन्यकर्मी से आठ लाख ठगे, मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, देहरादून। जमीन दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी से आठ लाख रुपये ठग लिए। गुरुवार को इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार इस धोखाधड़ी की शिकायत निरंजनपुर निवासी अरविंद सिंह ने की थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। 

अरविंद के मामा के घर के नजदीक प्रॉपर्टी डीलर त्रिलोक सिंह रहता है। उसने वर्ष 2018 में अरविंद को हरभजवाला में प्लॉट दिलाने की बात कही थी, जिसका सौदा 11 लाख रुपये में तय हुआ। सात दिसंबर 2018 को अरविंद ने त्रिलोक के खाते में अग्रिम धनराशि के तौर पर छह लाख रुपये भेज दिए। त्रिलोक ने प्लॉट की रजिस्ट्री करने के लिए दो लाख रुपये और मांगे। अरविंद ने 11 सितंबर 2019 को यह धनराशि भी उसके खाते में भेज दी। इसके बाद त्रिलोक रजिस्ट्री के नाम पर टालमटोल करने लगा। इसी बीच अरविंद मुंबई चले गए। गत वर्ष मार्च में जब देश में लॉकडाउन लगा, तब अरविंद मुंबई में ही थे। 

लॉकडाउन खत्म होने तक वह मुंबई में ही फंसे रहे। वहां से लौटने पर उन्होंने फिर रजिस्ट्री के लिए त्रिलोक से संपर्क किया। इस बार भी वह टाल गया तो अरविंद को त्रिलोक की नीयत पर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर से जांच की तो पता चला कि क्षेत्र में त्रिवेंद्र ने उनके लिए कोई प्लॉट बुक नहीं किया है। इस बारे में जब अरविंद ने त्रिलोक से पूछा तो उसने कहा कि रुपये जल्द वापस कर देगा, लेकिन अब तक उसने अरविंद को रुपये नहीं लौटाए हैं और न ही वह जमीन देने के लिए तैयार है।

पुलिस ने 252 वाहन किए सीज

कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस ने गुरुवार को वाहनों को सीज किया। वहीं, अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वालों को कैदी वाहन से थाने पहुंचाया। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू में पुलिस शहरभर में चेकिंग कर रही है। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 252 को सीज किए हैं, जिनमें 70 चोपहिया और 182 वाहन दोपहिया शामिल है। इसके अलावा 256 वाहन चालकों के कोर्ट के चालान किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- देहरादून में नहीं थम रही चिकित्सीय उपकरणों की कालाबाजारी, पढ़ि‍ए पूरी खबर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी