पेयजल लाइन के मेनहोल में फंसा गोवंश का पैर

विकासनगर खेत में काम करके वापस लौट रहे किसान के बैल का पैर मंगलवार को मेनहोल में फंस गया। आसपास के लोग बमुश्किल बैल के पैर को बाहर निकले और उन्होंने जल संस्थान से मेनहोल को दुरुस्त कराने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 07:20 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:20 PM (IST)
पेयजल लाइन के मेनहोल में फंसा गोवंश का पैर
पेयजल लाइन के मेनहोल में फंसा गोवंश का पैर

संवाद सहयोगी, विकासनगर: खेत में काम करके वापस लौट रहे किसान के बैल का पैर मंगलवार को पेयजल लाइन के मेन होल में फंस गया। इससे बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के निवासियों ने बमुश्किल उसके पैर को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने पेयजल लाइन के मेनहोल को आवाजाही के लिए सुरक्षित बनाने की मांग की है।

ढकरानी ग्राम पंचायत के हरिपुर क्षेत्र स्थित कोर्ट रोड के किनारे पर बने पेयजल लाइन के मेनहोल मार्ग पर दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रहे हैं। मेनहोल के ऊपर बने बड़े-बड़े सुराख में दुपहिया वाहनों के पहिए से लेकर साइकिल के पहिए आदि भी फंस रहे हैं। इसी क्रम में खेत से कृषि कार्य निबटा कर वापस लौट रहे हरिपुर निवासी मुन्नु सिंह पुत्र रामस्वरूप के बैल का पैर मेनहोल में फंस गया। पैर फंस जाने के कारण बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद गोवंश के पैर को बाहर निकाला। मेनहोल की स्थिति पर क्षेत्र के निवासी मोहन सिंह राठौर, रोशन सिंह, मुकेश, भूरा, विक्रम सिंह ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कोर्ट रोड पर बने अधिकतर मेनहोल के ढक्कन पर इसी प्रकार के कई छेद बने हुए हैं, जिनमें पैदल चलने वाले व्यक्तियों का भी पैर फंस सकता है। उन्होंने जल संस्थान से मेनहोल को सुरक्षित बनाने की मांग की है। हरबर्टपुर जल संस्थान के सहायक अभियंता बीएस रावत का कहना है कि मेनहोल को खोलने के लिए उनके ढक्कनों में छेद बनाया जाता है, लेकिन दुर्घटना की ²ष्टि से आवश्यक समाधान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी