मां बेटे समेत चार स्मैक तस्करी में गिरफ्तार

विकासनगर लगातार एक माह चले पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन सत्य का शनिवार को समापन हो गया। इसमें कालसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली और चेकिंग के दौरान मां बेटे समेत कुल चार आरोपितो ंसे कुल 41 ग्राम से अधिक स्म्मैक बरामद किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:07 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:07 PM (IST)
मां बेटे समेत चार स्मैक तस्करी में गिरफ्तार
मां बेटे समेत चार स्मैक तस्करी में गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, विकासनगर: लगातार एक माह चले पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन सत्य का शनिवार को समापन हो गया। अभियान के अंतिम दिन कालसी थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली और टीम ने मां बेटे समेत चार आरोपितों को 41.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इसमें तीन आरोपित उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की।

आपरेशन सत्य के अंतिम दिन पछवादून में पुलिस ने जगह-जगह सघन चेकिग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी धीरेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल थानाध्यक्ष कालसी गिरीश नेगी, दारोगा शालू धारीवाल, सिपाही नितिन कुमार आदि ने चेकिग के दौरान कालसी तिराहे के आश्रम पद्धति विद्यालय के पास से स्मैक तस्करी में मां बेटे समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास 16 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपनी पहचान आलम चंद पुत्र नंदुराम निवासी धोयरा खादर कालसी, सलीम पुत्र गुलबहार व आशिया पत्नी गुलबहार निवासी मिर्जापुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। आरोपितों ने बताया कि मिर्जापुर सहारनपुर से कम दामों में स्मैक लाकर हरिपुर कालसी में वह बेचे।

वहीं थानाध्यक्ष कालसी गिरीश नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यमुना पुल कालसी पर चेकिग के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ दबोचा और 25.5 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपित ने अपनी पहचान अरविद कुमार पुत्र लाचीराम निवासी ग्राम नसरुलागड थाना नकुड़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। चारों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। थानाध्यक्ष कालसी गिरीश नेगी के अनुसार आरोपित आलम चंद के विरुद्ध पूर्व में थाना कालसी व पांवटा हिमाचल प्रदेश में आबकारी एक्ट के सात व शस्त्र अधिनियम का एक अभियोग पंजीकृत है। आरोपित के खिलाफ कालसी थाने की पुलिस 2 बार गुंडा अधिनियम के अंतर्गत भी कार्यवाही कर चुकी है। अन्य आरोपितों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी