Uttarakhand Politics: चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल की भाजपा में वापसी

चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि उत्‍तराखंड में विधानसभा चुनाव आने में कुछ माह का समय शेष रह गया है। इससे पहले भाजपा में प्रीतम सिंह पवांर कांग्रेस विधायक राजकुमार शामिल हो चुके हैं।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 03:46 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:58 PM (IST)
Uttarakhand Politics: चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल की भाजपा में वापसी
चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल भाजपा में शामिल हो गए हैं।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून: Uttarakhand Politics विभिन्न कारणों से छिटके नेताओं के लिए भाजपा ने दरवाजे खोल दिए हैं। इस कड़ी में चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल की गुरुवार को पार्टी में वापसी हो गई। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, पूर्व सांसद मनोहरकांत ध्यानी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तरकाशी जिले में प्रभाव रखने वाले नौटियाल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में गंगोत्री सीट से प्रबल दावेदार रहे नौटियाल ने टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़ दी थी। साथ ही निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए थे। इस पर भाजपा नेतृत्व ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इस बीच वह भाजपा से छिटके नेताओं की घर वापसी के लिए राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल की अध्यक्षता में गठित कमेटी के संपर्क में आए। कमेटी की सिफारिश के बाद भाजपा नेतृत्व ने उन्हें पार्टी में शामिल करने का निर्णय ले लिया। नौटियाल के साथ क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों समेत 15 लोग भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा में घर वापसी के बाद पत्रकारों से बातचीत में नौटियाल ने कहा कि कभी-कभी बच्चा अपनी मां से कोई जिद करता है और वह पूरी नहीं होती है तो रूठ जाता है। भाजपा भी उनकी मां की तरह है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में कार्यकत्र्ताओं के जोश व उत्साह को देखते हुए विधानसभा का चुनाव लड़ा। बावजूद इसके वह किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं हुए। अब पार्टी ने मुझे बुलाया है। क्या फिर से चुनाव लड़ेंगे, इस सवाल पर नौटियाल ने कहा कि बच्चा मां से कुछ न कुछ मांगता ही है।

---

यह भी पढ़ें- भाजपा उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे देहरादून

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Politics: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिए चुनाव नहीं लड़ने के संकेत, जानिए वह क्‍या बोले

chat bot
आपका साथी