यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा-अल्पसंख्यकों के हितों की लड़ाई लडेंगे

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि देश के संविधान ने सभी को बराबरी का दर्जा दिया है। भले ही किसी समुदाय के लोग की संख्या कम हो लेकिन अधिकार हर किसी के बराबर हैं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:24 PM (IST)
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा-अल्पसंख्यकों के हितों की लड़ाई लडेंगे
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव।

जागरण संवाददाता, देहरादून। देश के संविधान ने सभी को बराबरी का दर्जा दिया है। भले ही किसी समुदाय के लोग की संख्या कम हो, लेकिन अधिकार हर किसी के बराबर हैं। आज हर कोई वोट की राजनीति कर रहा है और लोग को उनके समुदायों की संख्या के आधार पर विकास और सेवाएं दी जा रही हैं। लेकिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) हमेशा अल्पसंख्यकों के हितों की लड़ाई लड़ेगी। पार्टी हर वर्ग के लिए समान नजरिया रखती है। यह बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कही। 

भारतीय मसीह समाज एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित लोक कल्याण संवाद व शांति सभा कार्यक्रम का उद्घाटन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम प्रिंस चौक के समीप स्थित एक निजी वेडिंग हॉल में आयोजित था। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अल्पसंख्यक समुदाय डरा हुआ है। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि चंद लोग ने यह डर का महौल पैदा किया है।

शिवपाल ने कहा कि मसीह समाज के लोग विश्व कल्याण और शांति का पाठ आमजन तक पहुंचा रहे हैं, बावजूद इसके वर्तमान सरकारों ने उनके लिए डर का माहौल पैदा किया हुआ है। लेकिन जब तक उनकी पार्टी का साथ उनके साथ है उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अश्वनी मुदगल ने कहा कि आज जितना मुस्लिम डरा हुआ है उतना ही ईसाई भी। लेकिन मसीह समुदाय अपने आप में सशक्त है, जरूरत है तो बस एक होने की। अपने संबोधन में उन्होंने मसीह समुदाय को एकता का पाठ भी पढ़ाया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहे अंतरराष्ट्रीय मसीह वक्ता आचार्य डा. विकास ने कहा कि जिस तरह से प्रभु यशु ने शांति और प्रेम का संदेश दिया मसीह समाज उसे आगे बढ़ाता है। कार्यक्रम का समापन प्रार्थना सभा से हुआ। कार्यक्रम में रेवरन डॉ. शरद श्रीवास्तव एवं डॉ. दीप्ति भटनागर को अपने- अपने प्रदेशों के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें-भाजपा कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, कोरोना के नियम हुए तार-तार; लगा लंबा जाम

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी