पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा बने कांग्रेस प्रदेश महामंत्री

नगर पालिका ऋषिकेश के तीन बार अध्यक्ष रहे दीप शर्मा को कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। कांग्रेस संगठन में उन्हें पहली मर्तबा प्रदेश में पद मिला है। दीप शर्मा नगर निगम के गठन से पूर्व नगर पालिका परिषद में लगातार तीन बार निर्दलीय रूप से चुनाव जीतते रहे।

By Edited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:17 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:17 PM (IST)
पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा बने कांग्रेस प्रदेश महामंत्री
नगर पालिका ऋषिकेश के तीन बार अध्यक्ष रहे दीप शर्मा को कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: नगर पालिका ऋषिकेश के तीन बार अध्यक्ष रहे दीप शर्मा को कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। कांग्रेस संगठन में उन्हें पहली मर्तबा प्रदेश में पद मिला है। पूर्व में छात्र संगठन और बाद में युवा कांग्रेस से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले दीप शर्मा नगर निगम के गठन से पूर्व नगर पालिका परिषद में लगातार तीन बार निर्दलीय रूप से चुनाव जीतते रहे। इन सभी चुनाव में उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को हराया था। नगर निगम के चुनाव में उनकी पत्नी बीना दीप शर्मा महापौर का चुनाव लड़ी थी। कांग्रेस संगठन में कई बार उनकी वापसी हुई।

बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मंच से उनकी कांग्रेस में वापसी हुई थी। मगर उन्हें संगठन में कोई दायित्व नहीं मिला था। उत्तराखंड कांग्रेस में हालांकि बीते गुरुवार को गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। इससे पूर्व इस पद पर रहे प्रीतम ¨सह ने पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया। कांग्रेस संगठन के भीतर यह नियुक्ति हलचल मचाने वाली वाली है। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत और प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला पहले से नियुक्त हैं। अब क्षेत्र से एक और महामंत्री नियुक्त हो गये है। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश संगठन के भीतर सचिव पद की भी भरमार हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रीतम सिंह ने जब दायित्व संभाला था तो मदन मोहन शर्मा को प्रदेश सचिव बनाया गया था। उसके बाद पिछले दो माह के बीच विजय पाल ¨सह रावत, शैलेंद्र बिष्ट, लल्लन राजभर , मनोज गुंसाई और विवेक तिवारी को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

ऋषिकेश से ही रमोला बने प्रदेश संयोजक

कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए जयेंद्र रमोला को चुनाव प्रबंधन समिति का प्रदेश संयोजक बनाया है। रमोला ने कहा जनता के बीच समन्वय स्थापित कर पार्टी के कार्यकत्र्ताओं व जनता के साथ मिलकर चुनाव प्रबंधन का कार्य कर आगे की रणनीति बनाई जायेगी। साथ ही अधिक से अधिक नये व्यक्तियों को संगठन से जोड़कर संगठन की मजबूती प्रदान करेंगे। जल्द ही पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश में विधानसभा स्तर पर पद यात्रायें निकाली जायेंगी।

chat bot
आपका साथी