पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने की भाजपा अध्यक्ष नड्डा व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, मि‍ल सकती है महत्‍वूर्ण ज‍िम्‍मेदारी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व जल्द ही उन्हें केंद्रीय संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकता है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 08:56 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 08:58 AM (IST)
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने की भाजपा अध्यक्ष नड्डा व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, मि‍ल सकती है महत्‍वूर्ण ज‍िम्‍मेदारी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हालांकि इन मुलाकातों को शिष्टाचार का हिस्सा बताया, लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व जल्द ही उन्हें केंद्रीय संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकता है।

गुजरे मार्च में मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद पहली बार त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। पार्टी नेतृत्व द्वारा त्रिवेंद्र को दिल्ली बुलाए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उन्हें भाजपा संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बुधवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ के आवास पर उनसे भेंट की। इसके बाद वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल से उनके आवास पर जाकर मिले। दोपहर में त्रिवेंद्र ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की। इस दौरान उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को राज्य में कोरोना की स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह कोविड के कारण काफी समय से दिल्ली नहीं आ पाए थे, लिहाजा अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के लिए दिल्ली आए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेताओं से मुलाकात केवल शिष्टाचार का ही हिस्सा है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने में जुटी भाजपा, इनपर रहेगा फोकस

महिंद्रा औद्योगिक समूह ने  आक्सीजन कंसन्ट्रेटर, तीन एंबुलेंस और एक आक्सीजन प्लांट भेंट किए

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को महिंद्रा औद्योगिक समूह ने सीएसआर के तहत १०० आक्सीजन कंसन्ट्रेटर, तीन एंबुलेंस और एक आक्सीजन प्लांट भेंट किए। बुधवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से महिंद्रा ग्रुप के हरिद्वार स्थित प्लांट के मुखिया सत्यवीर सिंह ने भेंट की। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए मुख्यमंत्री को उपकरण भेंट किए। महिंद्रा समूह द्वारा भेंट की गई दो एंबुलेंस हरिद्वार व एक नैनीताल को भेजी जाएगी, जबकि १००० एलपीएम क्षमता का आक्सीजन प्लांट वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, राजकीय मेडिकल कालेज, श्रीनगर गढ़वाल में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि महामारी के इस दौर में सभी संस्थानों एवं स्वयं सेवी संगठनों से भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से सरकार संक्रमण का कम करने में सफल हो पाई है। उन्होंने कहा कि महामारी के प्रभाव को कम करने के लिये राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है। चिकित्सालयों में इस बीमारी के इलाज के लिये आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने सभी से कोरोना की गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील भी की। इस मौके पर सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी के अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा के विमल सिंह और दीपक वर्द्धन आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- कैबिनेट बैठक: माता पिता को खोने वाले बच्‍चों की जिम्‍मेदारी लेगी सरकार, वात्सल्य योजना को मंजूरी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी