सल्ट उपचुनाव प्रचार की जंग हरदा की एंट्री

सल्ट उपचुनाव प्रचार की जंग रोचक मोड़ पर पहुंच गई है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत की चुनाव प्रचार की जंग में एंट्री होने जा रही है। वहीं मुख्य संगठन के साथ ही फ्रंटल संगठन प्रदेश युवक कांग्रेस ने भी चुनाव प्रचार में मोर्चा संभाल लिया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:30 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:30 PM (IST)
सल्ट उपचुनाव प्रचार की जंग हरदा की एंट्री
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत की चुनाव प्रचार की जंग में एंट्री होने जा रही है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: सल्ट उपचुनाव प्रचार की जंग रोचक मोड़ पर पहुंच गई है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत की चुनाव प्रचार की जंग में एंट्री होने जा रही है। वहीं मुख्य संगठन के साथ ही फ्रंटल संगठन प्रदेश युवक कांग्रेस ने भी चुनाव प्रचार में मोर्चा संभाल लिया है।

सल्ट उपचुनाव के लिए मतदान 17 अप्रैल को होना है। चुनाव प्रचार में अब कम समय बचा है। गुरुवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। आखिरी दिन मतदाताओं को लुभाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव प्रचार में उतरेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के समर्थन में उनकी तीन जनसभाएं होंगी। पहली सभा पोखरी, दूसरी हरड़ा मौलिखाल और तीसरी जनसभा छयाड़ी बगड़ स्याल्दे में होगी। रावत अल्मोड़ा संसदीय सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अल्मोड़ा उनका गृह जिला है। यही वजह है कि चुनाव प्रचार में उनकी एंट्री को कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के लिए अहम माना जा रहा है।गंगा पंचोली को उपचुनाव का टिकट दिलाने में रावत की अहम भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें-सल्ट उपचुनाव में डोर-टू-डोर जनसंपर्क में कांग्रेस ने झोंकी ताकत

गंगा के समर्थन में पुरजोर तरीके से उतरे हरीश रावत उपचुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर विधानसभा क्षेत्र की जनता से कई दफा मार्मिक अपील कर चुके हैं। खास बात ये है कि उपचुनाव की तैयारी में प्रदेश कांग्रेस संगठन तो मुस्तैदी से जुटा ही है, साथ में फ्रंटल संगठन प्रदेश युवक कांग्रेस ने युवाओं को लुभाने के लिए ताकत झोंक रखी है।

 यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा-चार साल का कार्यकाल जिताएगा सल्ट उपचुनाव

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी