पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नेचर पार्क का निरीक्षण

लच्छीवाला नेचर पार्क को नया रूप दिया गया है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नेचर पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:25 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:25 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नेचर पार्क का निरीक्षण
पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नेचर पार्क का निरीक्षण

संवाद सूत्र डोईवाला :लच्छीवाला नेचर पार्क को नया रूप दिया गया है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नेचर पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कार्य करने के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।

राजधानी के निकट लच्छीवाला नेचर पार्क में चल रहे सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य अब अंतिम दौर में है। निरीक्षण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्रीरावत ने पार्क के अंदर बनाए गए फाउंटेन म्यूजिकल, एडवेंचर, चिल्ड्रन पार्क, सेल्फी प्वाइंट, वाटर पार्क, बच्चों के झूले स्थल के अलावा पर्यटकों के लिए बनाए जा रहे अन्य निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। वन संरक्षक पीके पात्रो डीएफओ राजीव धीमान ने पार्क में कराए गए निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। रावत ने कहा कि लच्छीवाला नेचर पार्क आने वाले समय में देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा। पार्क में पर्यटकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ उत्तराखंड की संस्कृति के भी दर्शन होंगे। वही बच्चों के मनोरंजन के लिए भी आधुनिक झूले लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में लच्छीवाला नेचर पार्क को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। लेकिन कोरोना गाइड लाइन के नियम लागू रहेंगे। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री के हाथों इस पार्क का लोकार्पण कराया जाएगा। रावत ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को इस पार्क के निर्माण के लिए जो टास्क दिया गया था। वह पूरी ईमानदारी के साथ किया गया है। निरीक्षण के दौरान रेंज अधिकारी घनानंद उनियाल, कोतवाल सूर्य भूषण नेगी, पूर्व दर्जाधारी खेमपाल उम्मेद सिंह नेगी, भाजपा के नगर अध्यक्ष विनय कंडवाल, भाजपा नेता रोहित क्षेत्री, पंकज शर्मा, मनदीप बजाज आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी