स्वस्थ होकर वापस देहरादून पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सभी शुभचिंतकों को दिया धन्यवाद

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर दिल्ली एम्स से देहरादून वापस लौट आए हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया में अपने स्वस्थ होने की जानकारी देते हुए एम्स की पूरी टीम और सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 11:09 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 01:13 PM (IST)
स्वस्थ होकर वापस देहरादून पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सभी शुभचिंतकों को दिया धन्यवाद
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर दिल्ली एम्स से देहरादून वापस लौट आए हैं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर दिल्ली एम्स से देहरादून वापस लौट आए हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया में अपने स्वस्थ होने की जानकारी देते हुए एम्स की पूरी टीम और सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 24 मार्च को कोरोना संक्रमित हुए थे। 25 मार्च को उनका स्वास्थ्य बिगडऩे पर उन्हें एम्स, नई दिल्ली के लिए रेफर किया गया। तब से ही वह वहीं उपचार करा रहे थे। हालत में सुधार होने पर उन्हें शनिवार को आइसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया। इसके बाद उनकी कोरोना की फिर से जांच की गई। उनकी दोनों ही रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद रविवार सुबह उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 

इंटरनेट मीडिया में हरीश रावत ने अपने स्वस्थ होने की खबर साझा की। उन्होंने लिखा की ईश्वर व सभी के आशीर्वाद से वह स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आदि का भी कोरोना से युद्ध में मनोबल बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। 

यह भी पढ़ें-पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तल्खी बरकरार, बोले बेमिसाल रहे चार साल

उन्होंने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने उनके प्रति गहरी संवेदना दिखाई, इनका सौहार्द उनके सार्वजनिक जीवन की पूंजी बनकर रहेगा। रविवार देर शाम वह देहरादून स्थित अपने आवास पहुंचे। यहां उनके समर्थकों ने उनके वापस आने पर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें-सत्ता के गलियारे से : आला रे आला, हरदा फिर आला

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी