पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी कांग्रेस में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया स्वागत

कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी को अपने पाले में शामिल कर लिया है। मंगलवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:16 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 10:35 PM (IST)
पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी कांग्रेस में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया स्वागत
कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

जागरण संवाददाता, देहरादून: कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी को अपने पाले में शामिल कर लिया है। मंगलवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी धर्म, वर्ग, संप्रदाय एवं जाति का सम्मान करती है। कांग्रेस ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि साहिब सिंह सैनी के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि साहिब सिंह सैनी ने लालढांग विधानसभा से 2002 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। वह उत्तर प्रदेश सरकार में समाजवादी पार्टी से काबीना मंत्री भी रह चुके हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देहरादून पर्यवेक्षक सुरेश चंदेल, पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह चौहान, पूर्व महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश सचिव शांति रावत आदि उपस्थित रहे।

मानव शृंखला बनाकर किया पीएम की जनसभा का प्रचार

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर ने मानव शृंखला बनाकर प्रधानमंत्री की दून में प्रस्तावित रैली का प्रचार किया। उन्होंने आमजन से आगामी चार दिसंबर को होने वाली रैली व जनसभा में शामिल होने की अपील की।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Elections 2022: पुष्कर डाल-डाल तो हरीश रावत पात-पात, हर दिन रोचक हो रही 2022 की चुनावी जंग

रविवार को भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने घंटाघर क्षेत्र में मानव शृंखला बनाई। भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि पीएम मोदी की जनसभा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। इस दौरान महानगर महामंत्री शंकर रावत, कुलदीप पंत, अक्षत जैन, समीर डोभाल, संदीप बिजल्वान, साक्षी शंकर, तरुण जैन, राहुल चौहान, भावना चौधरी, विवेक जैन, अर्चित डावर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड में पीएम मोदी की रैली के लिए हर घर निमंत्रण भेजेगी भाजपा, मंडल स्तर तक हो रही तैयारी

chat bot
आपका साथी