पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का एम्‍स ऋषिकेश में निधन, मुख्‍यमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में रविवार की रात निधन हो गया। एक दिन पूर्व फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण उन्हें हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 10:35 PM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का एम्‍स ऋषिकेश में निधन, मुख्‍यमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक
पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का एम्‍स ऋषिकेश में रविवार को निधन हो गया।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में रविवार की रात निधन हो गया। एक दिन पूर्व फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण उन्हें हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। एम्स निदेशक ऋषिकेश के स्टाफ ऑफिसर डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि रविवार रात करीब 8:45 बजे उनका निधन हो गया। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव है।

 वहीं, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मेें स्थान दें। साथ ही शोकाकुल स्वजन को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।भाजपा सांसद अजय भट्ट ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 100 दिन के एजेंडे पर परखे जाएंगे विभाग

निधन पर जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे बची सिंह रावत के निधन पर उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बच्‍ची सिंह रावत को जमीन से जुड़े नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिश्रम से ग्राम प्रधान से उठकर केंद्रीय मंत्री पद तक पहुंचे। उन्होंने कहा वह राज्य के इतिहास के सबसे ईमानदार नेता में से एक थे। उनके निधन से उत्तराखंड ने अपना एक बहुत ही जन सरोकारों से जुड़ा जमीनी नेता खो दिया है।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 100 दिन के एजेंडे पर परखे जाएंगे विभाग

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी