भारतीय सैन्य अकादमी में भिड़े जेेंटलमैन कैडेट, प्रशासन ने शुरू की मामले की जांच

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में बुधवार रात कुछ कैडेट आपस में भिड़ गए। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और मामला बमुश्किल शांत कराया गया। आइएमए प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:26 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 10:56 PM (IST)
भारतीय सैन्य अकादमी में भिड़े जेेंटलमैन कैडेट, प्रशासन ने शुरू की मामले की जांच
भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में बुधवार रात कुछ कैडेट आपस में भिड़ गए।

जागरण संवाददाता, देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में बुधवार रात कुछ कैडेट आपस में भिड़ गए। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और मामला बमुश्किल शांत कराया गया। आइएमए प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, कैडेट्स में बहुत ही मामूली बात पर विवाद शुरू हुआ। कुछ ही देर में उनके बीच मारपीट होने लगी। जिसमें कई कैडेट्स को चोटें भी आई हैं। पता चला है कि मारपीट दो समूह में हुई।  किसी तरह मामला शांत कराया गया। आइएमए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। अकादमी के नियमों के अनुसार दोषी कैडेट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।   अकादमी में न केवल देश, बल्कि विदेश के भी जेंटलमैन कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में यहां कई विदेशी कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण लेने वाले ये विदेशी कैडेट उन देशों से हैं, जिनके भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। 

यह भी पढ़ें- विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगने वाला चौथी फेल गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे ठगी का शिकार

दो देशों के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के लिए ये देश अपने कैडेट आइएमए में प्रशिक्षण के लिए भेजते हैं। बताया गया कि इस घटना में कई विदेशी कैडेट्स भी शामिल रहे हैं। जिसके बाद से आइएमए प्रशासन के हाथपांव फूले हुए हैं। 

यह भी पढ़ें- साइबर ठगों के झांसे में आकर एक व्यक्ति ने गवां 90 हजार रुपये

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी