उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अगले 24 घंटे में ऊंची चोटियों पर जहां बारिश और हिमपात की संभावना है। वहीं मैदान में कोहरे के कारण ठंड बढ़ सकती है।

By BhanuEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 11:20 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 08:37 PM (IST)
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बारिश और बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बारिश और बर्फबारी की संभावना

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अगले 24 घंटे में ऊंची चोटियों पर जहां बारिश और हिमपात की संभावना है। वहीं मैदान में कोहरे के कारण ठंड बढ़ सकती है। 

देहरादून में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके अलावा दून का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 9.6 पर पहुंच गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों के विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं हल्की बारिश व बर्फ पड़ने की संभावना है। 

मैदानी क्षेत्र देहरादून के कुछ भागों समेत हरिद्वार, रुड़की, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं कोहरा छाया रह सकता है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। दून के कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद गर्जन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। इस दौरान दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 व 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

वहीं, सुबह के समय चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री सहित पहाड़ी जिलों में धूप खिल गई। इससे लोगों ने धूप का आनंद लिया। लेकिन, चारधाम में सुबह एवं शाम में लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। कुमाऊं में पिथौरागढ़, अल्मोड़ा आदि क्षेत्रों में कहीं धूप और कहीं हल्के बादल हैं। रुद्रपुर में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया। 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि पहाड़ों से लेकर मैदान तक अधिकतम तापमान में एक-दो दिन के भीतर एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें: चारों धाम में बर्फबारी, निचले स्थानों में बारिश और ओलावृष्टि; ठंड में हुआ इजाफा

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ की चोटियों में बर्फबारी, दून में एक सप्ताह में गिरा इतना पारा

यह भी पढ़ें: करवट बदल रहा मौसम, छाएगा कोहरा; दून और हरिद्वार में बढ़ेगी ढंड

chat bot
आपका साथी