Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के मैदानों में कोहरे का असर बरकरार

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिलहाल कोहरे का असर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में अगले दो दिन हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि रविवार से कड़ाके की ठंड से फौरी राहत मिल सकती है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 07:44 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 07:44 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के मैदानों में कोहरे का असर बरकरार
सहस्त्रधारा रोड पर कोहरे से कुछ इस तरह नजर आया दृश्य जागरण।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिलहाल कोहरे का असर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में अगले दो दिन हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि, रविवार से कड़ाके की ठंड से फौरी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने तापमान में मामूली इजाफा होने की संभावना जताई है।

गुरुवार को उत्तराखंड में दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छाने लगे। हालांकि, बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं बने। सुबह से धूप खिलने के बावजूद सर्द हवाएं भी परीक्षा लेती रहीं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को पहाड़ों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन मैदानी इलाकों में सुबह और शाम हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कई पहाड़ी जिलों से नीचे बना हुआ है। अल्मोड़ा और चंपावत में न्यूनतम तापमान शून्य से भी कम बना है। रविवार से कुछ दिन तापमान में इजाफा होने के आसार हैं।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     19.7     05.5

उत्तरकाशी   19.2     02.4

मसूरी       16.3     04.0

टिहरी       15.2     03.8

हरिद्वार      18.6     04.7    

जोशीमठ    12.3     02.6

पिथौरागढ़   16.7     01.6

अल्मोड़ा    19.4     1.2

मुक्तेश्वर    15.5     04.8  

नैनीताल     17.7     03.0

यूएसनगर    19.0    04.4

चम्पावत     18.5    1.3

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर्व पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्‍था की डुबकी

दिव्यांगजनों को वितरित  किए कंबल व मास्क

कोटद्वार क्षेत्र में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं पंचकर्म केंद्र सिम्मलचौड़ में गुरुवार को 45 दिव्यांगजनों व असहाय व्यक्तियों को कंबल व मास्क वितरित किए गए। इस दौरान सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जयदीप सिंह बिष्ट ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है। इसलिए सभी मास्क पहनने के साथ ही शारीरिक दूरी बनाए रखें। कहा कि इन नियमों का पालन करके कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। इस मौके पर चिकित्सालय का स्टाफ मौजूद रहा। 

chat bot
आपका साथी