Uttarakhand Politics: भाजपा की चुनावी तैयारी को दिया जा रहा फाइनल टच

उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कहा प्रदेश में चुनाव की तैयारी को अब फाइनल टच दिया जा रहा है। उन्‍होंने दावा किया 2022 में उत्‍तराखंड में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। इस बार भाजपा ज्‍यादा सीटें जीतेंगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 03:05 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 03:05 PM (IST)
Uttarakhand Politics: भाजपा की चुनावी तैयारी को दिया जा रहा फाइनल टच
केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रदेश में चुनाव की तैयारी सरकार और प्रदेश संगठन कर चुके हैं। इससे संबंधित कार्यक्रमों को अब फाइनल टच दिया जा रहा है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है। इस मर्तबा पिछली बार से ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पहले भी जनता का भरोसा था और आगे भी यह विश्वास बना रहेगा।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा बेहद सशक्त है। उन्होंने कहा कि जो नए लोग भाजपा में आ रहे हैं अथवा आएंगे, वे पार्टी के सिद्धांत, प्रतिबद्धता व नेतृत्व को स्वीकार करते हुए भाजपा में आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक कार्यपद्धति व अनुशासन है और कोई उससे बाहर नहीं है।

उन्होंने उच्च न्यायालय द्वारा चारधाम यात्रा की अनुमति दिए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का पहले भी मत था कि यात्रा होनी चाहिए और अदालत में पक्ष रखा। उन्होंने यात्रा की अनुमति देने के लिए अदालत के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए यात्रा शुरू होगी और सरकार इसके लिए व्यवस्था सुचारू कर रही है।

विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

उत्तराखंड के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी जोशी और सह प्रभारियों लाकेट चटर्जी व आरपी सिंह ने गुरुवार शाम को पार्टी की टोली बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट के साथ विचार विमर्श किया। सूत्रों के अनुसार इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। चुनाव के मद्देनजर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। शुक्रवार को होने वाली पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में इन कार्यक्रमों पर मुहर लग सकती है।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Politics: भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने दिया बूथ जीता-चुनाव जीता का मंत्र

chat bot
आपका साथी